×

अफगानी नागरिक और अवैध विदेशी स्वेच्छा से छोड़ दें देश

By: Sandeep malviya

Jun 11, 20255:39 PM

view11

view0

अफगानी नागरिक और अवैध विदेशी स्वेच्छा से छोड़ दें देश

पेशावर।  पाकिस्तान ने बुधवार को अफगान नागरिकों और सभी अवैध विदेशियों को स्वेच्छा से देश छोड़ने की चेतावनी दी और प्रत्यावर्तन प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, 'अपने देश लौटने वालों के लिए सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जा रहा है,' उन्होंने कहा कि उनके भोजन और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों, खास तौर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए व्यवस्था की गई है।

एसीसी धारकों को दिया गया था ये निर्देश

इस साल की शुरूआत में, गृह मंत्रालय ने सभी अवैध विदेशियों और अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों को 31 मार्च से पहले पाकिस्तान छोड़ने के लिए कहा था, चेतावनी दी थी कि अन्यथा उन्हें 1 अप्रैल से निर्वासित कर दिया जाएगा। एसीसी अफगान शरणार्थियों को अस्थायी कानूनी दर्जा देने के लिए 2017 में शुरू किया गया एक दस्तावेज है। इसके बाद अधिकारियों ने देश के सभी हिस्सों से हजारों अफगान नागरिकों को निर्वासित करना शुरू कर दिया।

अप्रैल से अब तक भेजे गए 11 लाख से ज्यादा अवैध विदेशी

गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, 1 अप्रैल, 2025 को अवैध विदेशी प्रत्यावर्तन कार्यक्रम (आईएफआरपी) के लॉन्च होने के बाद से कुल 11,02,441 अवैध विदेशियों को वापस भेजा गया है। इस बयान में लोगों को अवैध विदेशियों को नौकरी पर रखने, उन्हें किराए पर आवास या होटल में ठहरने की सुविधा देने या उनके साथ व्यापार करने' के खिलाफ चेतावनी भी दी गई है। मंत्रालय ने कहा, 'ऐसे उल्लंघनकतार्ओं से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।' पाकिस्तान ने लाखों अफगान शरणार्थियों की मेजबानी की है, जो 40 साल के संघर्ष के दौरान अपनी मातृभूमि में सीमा पार कर आए थे। नवंबर 2023 से, पाकिस्तान ने निर्वासन अभियान के तहत लगभग 1.3 मिलियन अफगान शरणार्थियों को वापस भेजा है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि लगभग 3 मिलियन अफगान शरणार्थी पाकिस्तान में रह रहे थे। इनमें से 8,13,000 के पास एसीसी कार्ड हैं, जबकि 1.3 मिलियन के पास पंजीकरण प्रमाण (पीओआर) कार्ड हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ट्रंप का पुराना राग... मैंने दस महीने में आठ जंग का किया निपटारा

ट्रंप का पुराना राग... मैंने दस महीने में आठ जंग का किया निपटारा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप आज टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संबोधित किए हैं। अपने संबोधन के दौरान ट्रंप आर्थिक चुनौतियों और घटती लोकप्रियता के बीच अपनी उपलब्धियों का बचाव किए। साथ ही उन्होंने एक बार फिर दुनियाभर में 8 युद्धों को रुकवाने का दावा किया है।

Loading...

Dec 18, 20259:45 AM

मेक्सिको संसद में शर्मनाक घटना: महिला सांसदों के बीच हुई मारपीट

मेक्सिको संसद में शर्मनाक घटना: महिला सांसदों के बीच हुई मारपीट

मेक्सिको सिटी की संसद में InfoCDMX संस्था को भंग करने के प्रस्ताव पर बहस के दौरान महिला सांसदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सांसदों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और थप्पड़ मारे। जानें क्या है पूरा मामला।

Loading...

Dec 17, 20256:38 PM

ढाका में भारतीय वीजा केंद्र (IVAC) बंद: सुरक्षा चिंताओं पर भारत ने बांग्लादेशी राजदूत को किया तलब

ढाका में भारतीय वीजा केंद्र (IVAC) बंद: सुरक्षा चिंताओं पर भारत ने बांग्लादेशी राजदूत को किया तलब

ढाका में सुरक्षा बिगड़ने के कारण भारतीय वीजा आवेदन केंद्र अस्थायी रूप से बंद। भारत ने बांग्लादेशी दूत को तलब कर भारतीय मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Loading...

Dec 17, 20255:59 PM

पाकिस्तान: सिंध में अज्ञात बंदूकधारियों ने बस यात्रियों का अपहरण किया, 18 लोग अगवा

पाकिस्तान: सिंध में अज्ञात बंदूकधारियों ने बस यात्रियों का अपहरण किया, 18 लोग अगवा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस से 18 यात्रियों के अपहरण की घटना से हड़कंप। अज्ञात बंदूकधारियों ने क्वेटा जा रही बस पर फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। जानें पूरी खबर।

Loading...

Dec 16, 20255:08 PM

ऐतिहासिक... दुनिया में अमीरों के ‘बादशाह’ बन गए एलन मस्क

ऐतिहासिक... दुनिया में अमीरों के ‘बादशाह’ बन गए एलन मस्क

स्टारलिंक, स्पेक्सएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क इतिहास के पहले व्यक्ति बने, जिनकी कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर यानी 54.49 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गई। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 677 बिलियन डॉलर यानी 61.47 लाख करोड़ हो गई।

Loading...

Dec 16, 202510:52 AM