×

पाकिस्तान में कांपी धरती, दोपहर में आया तेज भूकंप 

By: Sandeep malviya

May 30, 20254:48 PM

view8

view0

पाकिस्तान में कांपी धरती, दोपहर में आया तेज भूकंप 

इस्लामाबाद ।  पाकिस्तान में शुक्रवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान में दोपहर एक बजकर 37 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से 180 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप के बाद लोग दहशत में आ गए और घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।  भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ट्रंप का पुराना राग... मैंने दस महीने में आठ जंग का किया निपटारा

ट्रंप का पुराना राग... मैंने दस महीने में आठ जंग का किया निपटारा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप आज टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संबोधित किए हैं। अपने संबोधन के दौरान ट्रंप आर्थिक चुनौतियों और घटती लोकप्रियता के बीच अपनी उपलब्धियों का बचाव किए। साथ ही उन्होंने एक बार फिर दुनियाभर में 8 युद्धों को रुकवाने का दावा किया है।

Loading...

Dec 18, 20259:45 AM

मेक्सिको संसद में शर्मनाक घटना: महिला सांसदों के बीच हुई मारपीट

मेक्सिको संसद में शर्मनाक घटना: महिला सांसदों के बीच हुई मारपीट

मेक्सिको सिटी की संसद में InfoCDMX संस्था को भंग करने के प्रस्ताव पर बहस के दौरान महिला सांसदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सांसदों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और थप्पड़ मारे। जानें क्या है पूरा मामला।

Loading...

Dec 17, 20256:38 PM

ढाका में भारतीय वीजा केंद्र (IVAC) बंद: सुरक्षा चिंताओं पर भारत ने बांग्लादेशी राजदूत को किया तलब

ढाका में भारतीय वीजा केंद्र (IVAC) बंद: सुरक्षा चिंताओं पर भारत ने बांग्लादेशी राजदूत को किया तलब

ढाका में सुरक्षा बिगड़ने के कारण भारतीय वीजा आवेदन केंद्र अस्थायी रूप से बंद। भारत ने बांग्लादेशी दूत को तलब कर भारतीय मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Loading...

Dec 17, 20255:59 PM

पाकिस्तान: सिंध में अज्ञात बंदूकधारियों ने बस यात्रियों का अपहरण किया, 18 लोग अगवा

पाकिस्तान: सिंध में अज्ञात बंदूकधारियों ने बस यात्रियों का अपहरण किया, 18 लोग अगवा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस से 18 यात्रियों के अपहरण की घटना से हड़कंप। अज्ञात बंदूकधारियों ने क्वेटा जा रही बस पर फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। जानें पूरी खबर।

Loading...

Dec 16, 20255:08 PM

ऐतिहासिक... दुनिया में अमीरों के ‘बादशाह’ बन गए एलन मस्क

ऐतिहासिक... दुनिया में अमीरों के ‘बादशाह’ बन गए एलन मस्क

स्टारलिंक, स्पेक्सएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क इतिहास के पहले व्यक्ति बने, जिनकी कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर यानी 54.49 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गई। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 677 बिलियन डॉलर यानी 61.47 लाख करोड़ हो गई।

Loading...

Dec 16, 202510:52 AM