पिछले कुछ समय से रेलवे विभाग टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने और सभी यात्रियों की सुविधा के लिए टिकटों की बुकिंग संबंधित नियमों में कई बदलाव किया है। अब एक बार फिर रेलवे ने नियम बदला है, लेकिन इस बार बदलाव इमरेंसी कोटा के लिए किया गया है।

कोटा का नया नियम
पिछले कुछ समय से रेलवे विभाग टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने और सभी यात्रियों की सुविधा के लिए टिकटों की बुकिंग संबंधित नियमों में कई बदलाव किया है। अब एक बार फिर रेलवे ने नियम बदला है, लेकिन इस बार बदलाव इमरेंसी कोटा के लिए किया गया है। आपरेशन में सुधार और अंतिम समय में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए ये बदलाव किया गया है। दरअसल, रेल मंत्रालय ने इमरजेंसी कोटा आवेदन जमा करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जारी इस सर्कुलर के अनुसार, आपातकालीन कोटा सीटों के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों को अब अपनी यात्रा तारीख से एक दिन पहले आवेदन जमा करना होगा। यह नया नियम देशभर की रेल सेवाओं पर लागू कर दिया गया है।
रेलवे की ओर से इमरजेंसी में यात्रा करने वाले कुछ लोगों के लिए इमरजेंसी कोटा रिजर्व रखा जाता है। पहले इमरजेंसी कोटा के लिए यात्रा वाले दिन ही बुकिंग के लिए आवेदन किया जा सकते थे, लेकिन अब नियम बदलने से एक दिन पहले इसकी बुकिंग करनी होगी।
सीटों के आवंटन के समय, उच्च सरकारी अधिकारियों या सांसदों आदि की स्वयं यात्रा के लिए इमरजेंसी कोटा सबसे पहले आवंटित किया जाता है, जो वरीयता क्रम में उनकी पारस्परिक वरिष्ठता के अनुसार होता है। इसके बाद, सीनियर सिटीजन, मेडिकल इमरजेंसी, नौकरी इंटरव्यू और अन्य कारणों पर विचार किया जाता है।
रेलवे ने ट्रेन निकलने से 8 घंटे पहले चार्ट तैयार करने का नियम पेश किया है। अभी तक यह चार्ट सिर्फ 4 घंटे पहले बनता था। इससे टिकट कंफर्म नहीं होने पर यात्रियों को आप्शनल टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। तत्काल टिकट के लिए आधार जरूरी कर दिया गया है। बिना आधार वेरिफिकेशन वाले यूजर्स तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ चलाई गई। जांच का मुख्य कारण 18 शराब लाइसेंस यानी बार लाइसेंस देने में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है।
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।