भारत और यूरोपिय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता साइन हो चुका है। 18 साल की बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने नई दिल्ली में इसे हरी झंडी दिखा दी है। यूरोपीय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी घोषणा कर दी है।

18 साल की बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने नई दिल्ली में इसे हरी झंडी दिखा दी है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत और यूरोपिय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता साइन हो चुका है। 18 साल की बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने नई दिल्ली में इसे हरी झंडी दिखा दी है। यूरोपीय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक-2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा- यूरोपीय देशों से भारत की डील को लोग दुनिया में मदर ऑफ ऑल कह रहे हैं। भारत-ईयू के बीच ऐतिहासिक समझौते की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा- कल ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक बहुत बड़ा समझौता हुआ है। दुनिया में लोग इसकी चर्चा मदर ऑफ ऑल डील के रूप में कर रहे हैं। यह समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है।
तालमेल का शानदार उदाहरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का एक शानदार उदाहरण है। यह समझौता ग्लोबल जीडीपी के करीब 25 प्रतिशत और ग्लोबल ट्रेड के लगभग एक-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। यह समझौता ट्रेड के साथ-साथ डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी सशक्त करता है।
फायदे के साथ नुकसान भी
फायदों के साथ ही अगर बात करें, संभावित नुकसान के बारे में तो तकनीक और फाइनेंशियली यूरोपीय कंपनियां ज्यादा मजबूत हैं, तो ऐसे में भारत के छोटे उद्योगों, लोकल उत्पादकों पर दबाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, भारत ने अब तक किए गए तमाम समझौतों में एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर को बाहर रखा है, लेकिन अगर इस डील में यूरोप के डेयरी और एग्री प्रोडक्ट्स का भारत में एंट्री मिलती है, तो ये देश के किसानों की कमाई पर असर डाल सकता है। हालांकि, इसकी उम्मीद बेहद कम ही है।
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA)
18 साल का इंतजार खत्म: भारत और EU के बीच लगभग दो दशकों (18 वर्ष) की लंबी बातचीत के बाद मंगलवार को सहमति बनी।
आधिकारिक घोषणा: इसका ऐलान 16वें भारत-EU समिट के दौरान दोनों पक्षों के शीर्ष नेताओं द्वारा किया गया।
लागू होने की तिथि: इस समझौते को 2027 तक पूरी तरह लागू किए जाने की संभावना है।
इस डील का सबसे बड़ा असर आयातित लग्जरी सामानों पर पड़ेगा:
यूरोपीय कारें: BMW, मर्सिडीज और ऑडी जैसी कारों पर लगने वाला भारी-भरकम टैक्स 110% से घटकर मात्र 10% रह जाएगा।
शराब और वाइन: यूरोपीय शराब पर वर्तमान में 150% टैरिफ लगता है, जिसे घटाकर 20% से 30% के दायरे में लाया जाएगा।
आर्थिक शक्ति: भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी और यूरोपीय संघ दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
GDP में हिस्सेदारी: दोनों पक्ष मिलकर वैश्विक जीडीपी का लगभग 25% हिस्सा कवर करते हैं।
वैश्विक व्यापार: यह समझौता दुनिया के कुल व्यापार के लगभग एक-तिहाई (1/3) हिस्से को प्रभावित करेगा, जिससे द्विपक्षीय व्यापार में भारी उछाल आने की उम्मीद है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एअर इंडिया ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण जून से अगस्त तक शिकागो, न्यूयॉर्क और शंघाई सहित कई अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें निलंबित करने का फैसला किया है।
मोदी कैबिनेट ने खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी दी। सूरजमुखी और कपास के दाम बढ़े। कोयला गैसीकरण और सेमी हाई-स्पीड रेल के लिए करोड़ों का बजट पास।
न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने कहा-इसीलिए हिंदू धर्म को जीवन जीने का तरीका कहा जाता है। किसी हिंदू के लिए मंदिर जाना या कोई अनुष्ठान करना अनिवार्य नहीं है, ताकि वह हिंदू बना रहे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को कर्मकांडों का पालन करना जरूरी नहीं है और किसी की आस्था के रास्ते में कोई बाधा नहीं डाल सकता।
तमिलनाडु में अभिनेता से सीएम बने विजय थलापति की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। वहीं हिंदी, हिंदू और सनातन विरोधियों को बड़ा झटका लगा है। डीएमके के बागी नेता एसपी वेलुमणि ने टीवीके सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया, जबकि पलानीस्वामी गुट ने विरोध किया।
देश की जनता से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने की अपील के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है। पीएम ने अपने काफिले में 50 फीसदी की कटौती है। इसके अलावा पीएम ने वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को बढ़ाने का आह्वान भी किया है।
भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38) की लखनऊ में रहस्यमय हालत में मौत हो गई। वे सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। प्रतीक सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।
घरेलू गैस सब्सिडी नियमों में बड़ा बदलाव। केंद्र सरकार ने 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट भेजकर 7 दिन का समय दिया है। जानें क्या है ट्रिपल-चेक सिस्टम
केंद्र सरकार द्वारा खर्च नियंत्रण और ईंधन बचत पर जोर दिए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी इस दिशा में बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मंजूरी के बिना अब महाराष्ट्र के किसी भी मंत्री को सरकारी विमान या चार्टर्ड विमान का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट के लेफ्ट विंग में आग लग गई, जिसके बाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
सीबीआई ने आज से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस बात की जानकारी खुद सीबीआई ने दी। सीबीआई ने कहा- पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।