×

भूखंड आवंटन मामला: शेख हसीना और उनकी भतीजियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी भतीतियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भूखंड आवंटन में कथित अनियमितता के मामले में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू किया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है। 

By: Sandeep malviya

Aug 13, 202510:52 PM

view7

view0

भूखंड आवंटन मामला: शेख हसीना और उनकी भतीजियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू

ढाका।  ढाका की एक कोर्ट में बुधवार को बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी भतीजियों अजमीना सिद्दीकी और ट्यूलिप सिद्दीकी समेत 17 अन्य के खिलाफ जमीन घोटाले के मामले में मुकदमा शुरू हुआ। शिकायतकर्ता ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

शिकायतकर्ता ने दर्ज कराया बयान

दोपहर में भ्रष्टाचार-रोधी आयोग (एसीसी) की सहायक निदेशक अफनान जन्नत केया ने ढाका की विशेष कोर्ट-4 के जज मोहम्मद रबीउल आलम के सामने अपना बयान दर्ज कराया। अफनान इस मामले में शिकायतकर्ता हैं। इससे पहले, एसीसी के उप निदेशक मोहम्मद सलाहुद्दीन ने जज आलम के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जो मामले में अन्य शिकायतकर्ता हैं। शेख हसीना, उनकी बहन शेख रिहाना और ट्यूलिप सहित 17 लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज है। 

ट्यूलिप सिद्दीकी ने दिया था इस्तीफा

ट्यूलिप सिद्दीकी लंदन में रहती हैं और वहां की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की सांसद हैं। वह लंदन की हैम्पस्टेड एंड हाईगेड सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने इस साल की शुरूआत में ट्रेजरी मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। यह कदम उन्होंने उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उठाया था। ट्यूलिप ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि यह सब मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की ओर से उनके खिलाफ एक दुष्प्रचार अभियान चलाने का प्रयास है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। 

एक  अखबार के मुताबिक, 11 अगस्त को शेख हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय और बेटी साइमा वाजेद के खिलाफ कथित भूखंड आवंटन घोटाले से जुड़े तीन अन्य मामले में भी बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने 12 से 14 जनवरी के बीच शेख हसीना, उनके परिवार के सदस्यों और 23 अन्य लोगों के खिलाफ न्यू टाउन प्रोजेक्ट के तहत भूखंड आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर कुछ छह मामले दर्ज किए थे। ट्यूलिप पर आरोप है कि उन्होंने अपनी विशेष शक्ति का इस्तेमाल कर शेख रिहाना, बॉबी और अजमीना के लिए भूखंड हासिल किए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शांति का नोबेल ट्रंप को समर्पित करती हूं : मारिया मचाडो

5

0

साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली वेनेजुएला की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने यह सम्मान मिलने पर पहली प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने इस सम्मान के लिए अपने देशवासियों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी शुक्रिया अदा किया है। 

Loading...

Oct 10, 202510:35 PM

एशिया दौरे पर शी जिनपिंग से मिलने का कोई कारण नहीं : ट्रंप  

4

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे आगामी एशिया यात्रा पर चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात नहीं करेंगे। चीन ने रेयर अर्थ मैटेरियल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद ट्रंप ने जिनपिंग से मुलाकात को लेकर यह बयान दिया है। 

Loading...

Oct 10, 202510:34 PM

वेनेजुएला की मारिया मचाडो को शांति का नोबेल 2025: 20 साल के लोकतांत्रिक संघर्ष का सम्मान

3

वेनेजुएला में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए 20 साल तक लड़ने वाली विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला। जानिए कौन हैं 'आयरन लेडी' मचाडो, उनका संघर्ष और चावेज़ को चुप कराने की ऐतिहासिक घटना।

Loading...

Oct 10, 20255:02 PM

पांच साल बाद फिर शुरू होगी भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान

पांच साल बाद फिर से भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान शुरू होगी। 26 अक्तूबर से उड़ान सेवा शुरू हो जाएंगी। इससे पहले चीन ने भारत के साथ सीधी उड़ानें बहाल किए जाने को सकारात्मक कदम करार दिया है।

Loading...

Oct 09, 20259:52 PM

गफलत में रूस ने गिरा दिया था अजरबैजान का यात्री विमान, 38 की हुई थी मौत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के समकक्ष इल्हाम अलीयेव को बताया कि किस तरह से यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बीच रूसी मिसाइलों ने गलती से अजरबैजान एयरलाइंस के यात्री विमान को गिरा दिया था, जिससे 38 लोगों की मौत हुई थी। पुतिन ने इस घटना पर अजरबैजान से माफी मांगी और प्रभावितों को मुआवजा देने तथा घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

Loading...

Oct 09, 20259:49 PM