वीर पाहड़िया की फिल्म प्रेम कीटाणु का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।

कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है व इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर
पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया
मुंबई। स्टार समाचार वेब
वीर पाहड़िया की फिल्म प्रेम कीटाणु का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं। आज यानी सोमवार को वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म का टीजर जारी किया है। टीजर की शुरुआत रैगिंग के एक सीन से होती है। छात्रों का पूरा गुट है और सीनियर रेगिंग करते दिख रहे हैं। आगे कई मजेदार डायलॉग और सीन हैं। वीर बैक बेंचर स्टूडेंट बने दिख रहे हैं। उन्हें श्राप मिला है। वह क्या है.. यह आपको टीजर देखकर पता चलेगा।

फिल्म रिलीज की तिथि घोषित
टीजर जारी करते हुए वीर पहाड़िया ने लिखा है, दोस्ती के किस्से हो या प्यार के लफड़े। लाइफ इनके बिना अधूरी है। इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी जिक्र किया है। यह फिल्म इस साल गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।
सेलेब्स ने दिए रिएक्शन
टीजर पर हिमेश रेशमिया, सौंदर्या शर्मा और कुणाल वर्मा समेत कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। सौंदर्या ने लिखा- बहुत ही कूल है। हिमेश ने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। वहीं, नेटिजंस ने भी पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिया है। यूजर्स लिख रहे हैं, टीजर तो मजेदार है, फिल्म भी ऐसी देखने को मिले।
टीजर में अपारशक्ति की झलक
गौरतलब है कि अपारशक्ति खुराना और राकेश बेदी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। टीजर में अपारशक्ति की भी झलक दिखी है। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की करेंगे। वीर पहाड़िया ने बीते साल फिल्म स्काई फोर्स से करियर का आगाज किया था। प्रेम कीटाणु उनके करियर की दूसरी फिल्म है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।