प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी गई। एक्स पर राष्ट्रपति भवन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की तस्वीर शेयर की।
By: Arvind Mishra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी गई। एक्स पर राष्ट्रपति भवन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में राष्ट्रपति भवन ने लिखा-प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति से पीएम की मुलाकात के बाद ही अलग-अलग तरह के कयास लगने लगे। बताया जा रहा है कि पीएम और राष्ट्रपति के बीच यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में गतिरोध की पृष्ठभूमि में हो रही है।
दरअसल, आपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी खींचतान हुई। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ है, लेकिन तब से अब तक दोनों सदनों में बेहद कम कामकाज हुआ है।
राष्ट्रपति मुर्मू के साथ पीएम मोदी की यह मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और रूस से मिलिट्री इक्विपमेंट और कच्चे तेल खरीदने के कारण पेनाल्टी लगाने की घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई है।
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी मानसून सत्र से एक दिन पहले भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। यह मीटिंग संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले हुई थी। ऐसे में इसे संसद की कार्यवाही से जोड़कर देखा जा रहा था। इसी बीच दोबार राष्ट्रपति से मिले तो सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।