फ्लोरिडा के आई-95 हाईवे पर एक ऐसी घटना हुई जिसने राह चलते हर इंसान की सांसें रोक दीं। दक्षिण की ओर जाती लेन पर करीब 5.45 बजे एक विमान अचानक से ही नीचे उतरा और तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच उतरते ही सीधे कार से टकरा गया।
तेलंगाना के हैदराबाद में एक शोरूम में अचानक आग भड़क उठी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह आग देर रात दो मंजिला इमारत में लगी।
सोमवार को भारी गिरावट के बाद आज सोने में फिर तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी की भी रफ्तार तेज हो रही है। सुबह एमसीएक्स में सोने में 1421 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल है। वहीं एक किलो चांदी में 2000 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
बिहार में जैसे-जैसे चुनाव की तरीखी नजदीक आ रही है, वैसे ही वीआईपी नेताओं का दौरा कार्यक्रम बढ़ गया है। इस बार के चुनाव में राजनीतिक दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाह बिहार के दौरे पर पहुंचे। जहां उनकी सुरक्षा में भारी चूक हो गई। इससे काफिले में शामिल आफसरों की सांस फूल गई।
अमेरिका ने एच-1 बी वीजा के नियम बदल दिए हैं। अब कुछ एच-1 बी वीजा धारक अमेरिका में गैर-इमिग्रेंट वर्कर के रूप में सीधे एंट्री नहीं ले पाएंगे। नए आवेदन के साथ 100,000 डॉलर यानी 88 लाख रुपए से ज्यादा की फीस देना जरूरी होगा।
रिटायरमेंट से तीन दिन पहले मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशन (सेवावृद्धि) मिल गया। वे प्रदेश के पहले मुख्य सचिव हैं जिन्हें सीधे एक साल की सेवावृद्धि मिली है। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिवों को एक बार में 6-6 महीने का एक्सटेंशन ही मिलता रहा है। अब जैन का कार्यकाल अगस्त 2026 तक रहेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में एक बार फिर बदलाव किया गया है। ये बदलाव केंद्र सर की ओर से किया गया है। इसके अनुसार अब दिल्ली की सीएम की सुरक्षा वापस दिल्ली पुलिस को सौंप दी जाएगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई सीआरपीएफ की जेड श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी गई। एक्स पर राष्ट्रपति भवन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की तस्वीर शेयर की।
हाल ही में युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ी है, लेकिन ICMR और AIIMS के शोधों ने स्पष्ट किया है कि इसका कोरोना वैक्सीन से कोई सीधा संबंध नहीं है. जानें अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय.





















