अमेरिका ने एच-1 बी वीजा के नियम बदल दिए हैं। अब कुछ एच-1 बी वीजा धारक अमेरिका में गैर-इमिग्रेंट वर्कर के रूप में सीधे एंट्री नहीं ले पाएंगे। नए आवेदन के साथ 100,000 डॉलर यानी 88 लाख रुपए से ज्यादा की फीस देना जरूरी होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एच-1 बी वीजा आवेदन शुल्क में भारी बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिका ने एच-1 बी वीजा के नियम बदल दिए हैं। अब कुछ एच-1 बी वीजा धारक अमेरिका में गैर-इमिग्रेंट वर्कर के रूप में सीधे एंट्री नहीं ले पाएंगे। नए आवेदन के साथ 100,000 डॉलर यानी 88 लाख रुपए से ज्यादा की फीस देना जरूरी होगा। 100,000 डॉलर की नई फीस कंपनियों के लिए खर्च काफी बढ़ा सकती है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एच-1 बी वीजा आवेदन शुल्क में भारी बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। अब इस वीजा के लिए आवेदन करने पर कंपनियों को 1 लाख अमेरिकी डॉलर तक का शुल्क देना होगा। यह फैसला शुक्रवार को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर किए गए घोषणापत्र के बाद लागू हो गया। इस कदम का सीधा असर अमेरिका में काम कर रहे लाखों भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा।
एच-1 बी वीजा के लगभग दो-तिहाई पद कंप्यूटिंग या आईटी क्षेत्र में हैं, लेकिन इंजीनियर, शिक्षक और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स भी इस वीजा का इस्तेमाल करते हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल एच-1 बी वीजा पाने वालों में भारत सबसे बड़ा लाभार्थी था भारतीय प्रोफेशनल्स की हिस्सेदारी 71 फीसदी रही थी, जबकि चीन दूसरे नंबर पर था और उसे केवल 11.7 फीसदी वीजा मिला।
एच-1 बी वीजा का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारतीय आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर के कर्मचारी करते हैं। यह वीजा उन्हें अमेरिका में नौकरी का अवसर देता है। आवेदन शुल्क में इतनी बड़ी बढ़ोतरी होने से कंपनियां विदेशी कर्मचारियों को प्रायोजित करने से पहले दो बार सोचेंगी। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से केवल वही लोग अमेरिका आ पाएंगे जो वास्तव में अत्यधिक कुशल होंगे और अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां नहीं छीनेंगे।
ट्रंप ने इसके साथ ही गोल्ड कार्ड वीजा कार्यक्रम की भी घोषणा की। इसके तहत किसी भी व्यक्ति को 1 मिलियन डॉलर और किसी व्यवसाय को 2 मिलियन डॉलर का शुल्क देना होगा। इस कार्यक्रम को विशेष निवेशकों और अमीर आवेदकों के लिए तैयार किया गया है।
ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय पर भी कड़े कदम उठाए। प्रशासन ने कहा कि हार्वर्ड की वित्तीय स्थिति को लेकर चिंताएं हैं। इसी कारण इसे उच्चतम नकदी निगरानी श्रेणी में डाल दिया गया है। अब हार्वर्ड को संघीय मदद लेने से पहले अपने फंड से छात्र सहायता वितरित करनी होगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय से 3.6 करोड़ डॉलर का ऋण पत्र भी मांगा गया है, ताकि उसकी वित्तीय जिम्मेदारियां पूरी हों।
ट्रंप प्रशासन एक नया विधेयक तैयार कर रहा है, जिसके तहत ड्रग कार्टेल और उन्हें शरण देने वाले देशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बिल से राष्ट्रपति को नार्को आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध छेड़ने की शक्ति मिल जाएगी। हाल ही में कैरेबियन सागर में ड्रग तस्करी से जुड़ी नौकाओं पर अमेरिकी सेना की कार्रवाई विवादों में रही थी। विशेषज्ञों ने इसे गैरकानूनी बताया था, लेकिन ट्रंप ने दावा किया कि संविधान उन्हें ऐसे अधिकार देता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 6332 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस, स्मार्ट स्कूल, हॉकी टर्फ और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। हनीमून के दौरान हुई इस हत्या के मामले में शिलॉन्ग कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया
गुजरात के शहरी निकाय के साथ ही जिला और तालुका पंचायत के चुनाव विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माने जा रहे हैं। इन चुनावों के नतीजों को जनता का रुझान परखने के अवसर की तरह भी देखा जा रहा है। इन चुनावों की मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है।
सिक्किम की राजधानी गंगटोक की ताजगी भरी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिला। हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने से पहले पीएम युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को जोश से भर दिया।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी और कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला को तुर्की से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। आज यानी मंगलवार को सुबह एक विशेष विमान के जरिए उसे दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट लाया गया। सलीम डोला को हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप खत्म करना अपराध नहीं है। जस्टिस बी. वी. नागरत्ना की बेंच ने सहमति से बने संबंधों, शादी के वादे और बच्चों के अधिकारों पर स्थिति स्पष्ट की है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर। भारतीय निर्यातकों को मिलेगा 100% टैक्स-फ्री एक्सेस, छात्रों के लिए वर्किंग वीजा और निवेश के बड़े अवसर। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें
आम आदमी पार्टी को भाजपा एक के बाद एक झटके दे रही है। इससे पार्टी के अस्तित्व पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। नई दिल्ली में सोमवार को राज्यसभा में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला।
देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सैदपुर गांव के समीप टेंपो और तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब उनके समक्ष व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होंगे।