×

सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हालिया प्रशासनिक फेरबदल सूची में जबलपुर के कलेक्टर रहे 2010 बैच के आईएएस दीपक कुमार सक्सेना को अब आयुक्त जनसंपर्क, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इस पद को सरकार और जनता के बीच संवाद का सेतु माना जाता है।

By: Arvind Mishra

Sep 11, 20251:23 PM

view38

view0

सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।

  • नवागत आयुक्त जनसंपर्क मध्यप्रदेश ने कार्यभार ग्रहण किया

  • पारदर्शी व सख्त प्रशासनिक छवि के लिए जाने जाते हैं सक्सेना

  • जबलपुर में निजी स्कूलों की मनमानी रोकने उठाए सख्त कदम

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हालिया प्रशासनिक फेरबदल सूची में जबलपुर के कलेक्टर रहे 2010 बैच के आईएएस दीपक कुमार सक्सेना को अब आयुक्त जनसंपर्क, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इस पद को सरकार और जनता के बीच संवाद का सेतु माना जाता है। गुरुवार को नवागत आयुक्त दीपक सक्सेना ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इसके बाद नवागत आयुक्त जनसंपर्क मध्यप्रदेश दीपक सक्सेना ने गुरुवार को जनसंपर्क संचालनालय में कार्यभार ग्रहण किया। गौतरलब है कि दीपक सक्सेना ने जबलपुर में जनवरी 2024 से कलेक्टर रहते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में कई कड़े कदम उठाए। उन्होंने शिक्षा, खाद्य वितरण और राजस्व जैसे क्षेत्रों में सुधार करते हुए पारदर्शिता को प्राथमिकता दी। निजी स्कूलों की मनमानी रोकने से लेकर फर्टिलाइजर वितरण की टोकन प्रणाली तक, उनकी पहलें पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनीं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में सभी कलेक्टरों से कहा था कि वे जबलपुर की खाद्य वितरण प्रणाली से सीख लें।

भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर लगाम

अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा सामग्री, धान खरीदी, खाद वितरण, वेयरहाउस और अन्य कई घोटालों पर कार्रवाई की। कई मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए और दोषियों पर शिकंजा कसा गया। इन कदमों से आम नागरिकों को राहत मिली और प्रशासनिक कामकाज में सुधार हुआ। दीपक सक्सेना ने प्रशासनिक सेवा का असली उद्देश्य जनता की समस्याओं को दूर करना मानते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने जबलपुर में राजस्व रिकॉर्ड को आधुनिक स्वरूप में संरक्षित करने की पहल की और आम लोगों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। रहवासियों ने छत से कूदकर बचाई जान। पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल।

Loading...

Mar 25, 20265:58 PM

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में शेष कम्पोजिट शराब दुकानों के लिए आठवें चरण के ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू। जानें टेंडर की तारीखें, ऑक्शन का समय और नई आबकारी नीति के नियम।

Loading...

Mar 25, 20264:29 PM

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।

Loading...

Mar 25, 20264:02 PM

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की चेसिस को काट कर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा। ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

Loading...

Mar 25, 20261:29 PM

मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश में धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मिल रही धमकियों से पुलिस-प्रशासन के साथ जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार बम धमकी से जुड़े ईमेल मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Loading...

Mar 25, 20261:19 PM