पंजाब के जालंधर के बाद अब अमृतसर में खासा कैंप के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात भीषण धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

अमृतसर में खासा कैंप के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर देर रात भीषण धमाका हुआ।
जवानों में मचा हड़कंप: धमाके में उड़ गई टीन की चादर
पहले जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के पास धमाका
अमृतसर। स्टार समाचार वेब
पंजाब के जालंधर के बाद अब अमृतसर में खासा कैंप के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर देर रात भीषण धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाका रात 11:30 बजे के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आर्मी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी जांच के लिए बुलाया गया। जांच में सामने आया है कि धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा है। यहां राहत की बात यह है कि किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम अमृतसर पहुंच गई है।
पुलिस छावनी में बदला एरिया
पूरे क्षेत्र में पुलिस और सेना की भारी तैनाती कर दी गई है। अमृतसर देहाती के एसपी आदित्य वारियर ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और जांच जारी है।फोरेंसिक टीमें सबूत जुटा रही हैं और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।
चुनाव में धांधली की साजिश
खासा छावनी में धमाके पर कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने कहा-यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि राज्य में चुनाव होने वाले हैं। यह इलाका केंद्र के अधीन आता है। न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार यहां की स्थिति को नियंत्रित कर पा रही है। मुझे लगता है कि पंजाब में चुनावों में धांधली करने की कोई साजिश रची जा रही है।
यह भी पढ़िए...
आंध्र प्रदेश: काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल
हिमाचल... सोलन में थाने के पास धमाका... आर्मी अस्पताल के शीशे चकनाचूर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF चौकी पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग के गंभीर आरोपों और खुली बहस की चुनौती से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें। जानिए राहुल के दावों और बीजेपी की प्रतिक्रिया के बारे में।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना में हुए बदलावों की वजह बताई है। जानिए अग्निवीरों के सेवा विस्तार, राष्ट्रीय राइफल्स में तैनाती और नागरिक नौकरी कोटे से जुड़े सभी नए नियमों की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे अपने लाखों यात्रियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाली आरएसी की सुविधा को खत्म करने पर विचार कर रहा है। रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के यात्रा अनुभव को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।
तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर पर सख्त कार्रवाई की है। एसीबी ने छापामारी के बाद उस सिंचाई विभाग के इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। इस इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। छापेमारी के दौरान 25 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है।
प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की 2.78 करोड़ की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। ईडी इस मामले की जांच कथित बाहुबली सोना पप्पू उर्फ बिजित पोद्दार, कारोबारी जय एस. कामदार और उनके सहयोगियों से जुड़े जमीन कब्जाने के नेटवर्क के संबंध में कर रही है।