×

मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश समेत दस राज्यों में 15 ठिकानों पर छापा 

आज ईडी की टीम ने देशभर में छापेमार कार्रवाई की। इससे राज्यों में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार और दिल्ली में 15 ठिकानों पर दबिश दी है।  

By: Arvind Mishra

Nov 27, 20251:44 PM

view8

view0

मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश समेत दस राज्यों में 15 ठिकानों पर छापा 

आज ईडी की टीम ने देशभर में छापेमार कार्रवाई की।

  • मेडिकल कॉलेजों से जुड़े मामले में ईडी का शिकंजा
  • सीबीआई द्वारा दर्ज 225 एफआईआर पर छापेमारी
  • नेशनल मेडिकल कमीशन में रिश्वत लेने का आरोप

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

आज ईडी की टीम ने देशभर में छापेमार कार्रवाई की। इससे राज्यों में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार और दिल्ली में 15 ठिकानों पर दबिश दी है।  इसके अलावा, सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी के रूप में नामित कई निजी व्यक्तियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। दरअसल, यह छापेमार कार्रवाई सीबीआई द्वारा 30 जून को दर्ज की गई 225 एफआईआर के सिलसिले में की गई है। प्राथमिकी में आरोप है कि मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण से जुड़ी गोपनीय जानकारी के बदले में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) सहित सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी। इसके बदले में उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के इंस्पेक्शन से जुड़ी गोपनीय जानकारी मेडिकल कॉलेजों से जुड़े खास मैनेजर और बिचौलियों को दी थी।

मेडिकल कॉलेज की सात जगह

एफआईआर में आरोप है कि इस जानकारी ने आरोपियों को निरीक्षण मानकों में हेरफेर करने में सक्षम बनाया, जिसके बाद उन्हें संबंधित मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक पाठ्यक्रम चलाने की मंजूरी मिल गई। मिलीभगत से शैक्षणिक संस्थानों को मंजूरी देने की प्रक्रिया में कमियां उजागर होती हैं, जिससे देश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर संभावित प्रभाव के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। तलाशी में कई राज्यों में स्थित सात मेडिकल कॉलेजों से संबंधित परिसर भी शामिल हैं।

जून की एफआईआर से जुड़ा मामला

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला सीबीआई की जून की एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें आरोप था कि मेडिकल कॉलेजों के इंस्पेक्शन से जुड़ी गोपनीय जानकारी मेडिकल कॉलेजों से जुड़े मुख्य मैनेजमेंट वाले लोगों और बिचौलियों को देने के बदले नेशनल मेडिकल कमीशन के अधिकारियों समेत सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रेलवे ने रद्द की गोंडवाना और समता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें, गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक कार्य के चलते ब्लॉक

रेलवे ने रद्द की गोंडवाना और समता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें, गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक कार्य के चलते ब्लॉक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक अपग्रेडेशन कार्य के कारण अप्रैल 2026 में 3 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। देखें भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की पूरी सूची और तिथियां।

Loading...

Mar 10, 20266:19 PM

MP Cabinet Meeting 2026: 33240 करोड़ की योजनाओं और यंग इंटर्न्स प्रोग्राम को मंजूरी

MP Cabinet Meeting 2026: 33240 करोड़ की योजनाओं और यंग इंटर्न्स प्रोग्राम को मंजूरी

मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: 33,240 करोड़ रुपये के जन-कल्याणकारी कार्यों, 7 जिलों में ODOP योजना, और मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स प्रोग्राम को मिली हरी झंडी। जानें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुख्य निर्णय।

Loading...

Mar 10, 20266:10 PM

आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत: फर्जी दस्तावेज मामले में FIR और SIT जांच पर रोक

आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत: फर्जी दस्तावेज मामले में FIR और SIT जांच पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ FIR दर्ज करने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई। जानें इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज विवाद और फर्जी सेल डीड का पूरा मामला।

Loading...

Mar 10, 202611:45 AM

करीला धाम बनेगा तीर्थ स्थल... सरकार खर्च करेंगी 115 करोड़

करीला धाम बनेगा तीर्थ स्थल... सरकार खर्च करेंगी 115 करोड़

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोकनगर के करीला धाम में लव-कुश की जन्मस्थली के विकास की घोषणा की। 115 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन।

Loading...

Mar 09, 20262:25 PM