दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक अपग्रेडेशन कार्य के कारण अप्रैल 2026 में 3 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। देखें भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की पूरी सूची और तिथियां।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक अपग्रेडेशन का कार्य किया जाना है। प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर स्थित वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में बदलने के लिए रेलवे ने 20 दिनों के ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की है।
इस निर्माण कार्य के कारण भोपाल रेल मंडल से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी (कुल 6 ट्रेनें) एक्सप्रेस ट्रेनें अप्रैल माह में अलग-अलग तिथियों पर रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
गोंदिया स्टेशन की लाइन नंबर-05 (अप मेनलाइन) पर बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 5 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक यह ब्लॉक लिया जाएगा। इससे ट्रेनों की सुरक्षा और गति में सुधार होगा।
निर्माण कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से निरस्त रहेंगी:
गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा-अमृतसर): यह ट्रेन 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर): यह ट्रेन 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12410 (हजरत निजामुद्दीन–रायगढ़): यह ट्रेन 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन): यह ट्रेन 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन): 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल 2026 को रद्द।
गाड़ी संख्या 12808 (हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम): 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 को रद्द।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी के जामली (गायत्री धाम) में योगाभ्यास किया। उन्होंने भारतीय दर्शन, सद्भावना, सत्कर्म और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 4-5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। जानें कौन-कौन हैं रेस में शामिल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध करते हुए सरकार से साइट बदलने की मांग की। जल सत्याग्रह, फर्जी NOC, केन-बेतवा मुआवजा गड़बड़ी और ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।