बारिश और भू-स्खलन का कहर...19 की मौत

पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ बड़ी तबाही मचाई है। जगह-जगह घर गिर गए हैं। बाढ़ के चलते हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। 

By: Star News

May 31, 20253:13 PM

view7

view0

बारिश और भू-स्खलन का कहर...19 की मौत

-पूर्वोत्तर में 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित

नई दिल्ली। देश में समय से पहले आया मानसून पूर्वोत्तर में जमकर तबाही मचा रहा है। पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में लगातार भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। इन  राज्यों में घर गिरने से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। नदियां उफान पर हैं। मिजोरम के दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढह गया। इसमें कई लोग फंस गए। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-54 अवरुद्ध हो गया है। 
 
असम में पांच की मौत
भारी बारिश और भूस्खलन से असम के कामरूप मेट्रो जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच जिलों में 12,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। गुवाहाटी और सिलचर में बाढ़ से 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। वहीं लखीमपुर में पानी ने रिंग बांध को तोड़ दिया।  
 
अरुणाचल नौ लोगों ने तोड़ा दम
अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई। यहां भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई। पूर्वी कामेंग जिले में बाना-सेप्पा खंड पर हुए भीषण भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं लोअर सुबनसिरी जिले में जीरो-कामले मार्ग पर पाइन ग्रोव क्षेत्र के पास भूस्खलन के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य को बचा लिया गया। इसके साथ ही ऊपरी सुबनसिरी जिले में बाढ़ से 100 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं।  

त्रिपुरा में एक युवक की मौत 
त्रिपुरा में भारी बारिश और आंधी के कारण जिरानिया में एक युवक डूब गया। 200 से अधिक लोग बेघर हो गए। यहां 106 घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। जवाहर पुल के नीचे अगरतला में हावड़ा नदी का जलस्तर 10.01 मीटर तक बढ़ गया। मौसम विभाग ने यहां पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा, 122 सीटों पर 3.7 करोड़ वोटर्स का फैसला EVM में कैद, 68.61%

1

0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा, 122 सीटों पर 3.7 करोड़ वोटर्स का फैसला EVM में कैद, 68.61%

बिहार चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में 122 सीटों पर 3.7 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। सीमांचल क्षेत्र में दिग्गजों की किस्मत दांव पर, जानें मुख्य उम्मीदवारों और पोलिंग डिटेल्स।

Loading...

Nov 11, 20256:44 PM

लाल किला ब्लास्ट: जैश के 'व्हाइट कॉलर' आतंकी नेटवर्क का खुलासा, सादिया अजहर और डॉक्टर शाहीन गिरफ्तार

1

0

लाल किला ब्लास्ट: जैश के 'व्हाइट कॉलर' आतंकी नेटवर्क का खुलासा, सादिया अजहर और डॉक्टर शाहीन गिरफ्तार

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े। मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर की महिला विंग 'जमात-उल-मोमिनात' का खुलासा। फरीदाबाद से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद और डॉ. मुजम्मिल शकील 2900 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार। जानें इस स्लीपर सेल नेटवर्क का पूरा सच।

Loading...

Nov 11, 20256:04 PM

हथियारों की तस्करी पर भारत ने पाकिस्तान को फिर फटकारा

1

0

हथियारों की तस्करी पर भारत ने पाकिस्तान को फिर फटकारा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है। भारत के स्थायी राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तान की ओर परोक्ष तौर से इशारा करते हुए कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद और अवैध हथियार तस्करी का शिकार रहा है।

Loading...

Nov 11, 202512:16 PM

 दिल्ली की हवा जहरीली... हालत गंभीर, राजधानी में ग्रैप-3 लागू 

1

0

 दिल्ली की हवा जहरीली... हालत गंभीर, राजधानी में ग्रैप-3 लागू 

दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 425 तक पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। प्रदूषण की स्थिति खतरनाक होने के बीच कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने तुरंत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण को लागू कर दिया है।

Loading...

Nov 11, 202511:38 AM

ट्रंप ने अब कहा- हम भारत पर लगे टैरिफ को कम करने जा रहे 

1

0

ट्रंप ने अब कहा- हम भारत पर लगे टैरिफ को कम करने जा रहे 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अतरिक्त टैरिफ के चलते भारत और अमेरिका के रिश्तों में बीते दिनों से तनाव देखने को मिला है। ऐसे में अब ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत पर अमेरिकी टैरिफ बहुत ज्यादा है, क्योंकि भारत पहले रूस से तेल ले रहा था।

Loading...

Nov 11, 202510:53 AM