×

चारधाम यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, बादल फटा, नौ मजदूर लापता

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में बीती रात को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण एक निमार्णाधीन होटल साइट को व्यापक नुकसान पहुंचा है। घटना में 8-9 मजदूरों लापता हो गए हैं।

By: Arvind Mishra

Jun 29, 20259:56 AM

view5

view0

चारधाम यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, बादल फटा, नौ मजदूर लापता

  • हाइवे बहा: खतरे के निशान से ऊपर अलकनंदा-मंदाकिनी

  • निमार्णाधीन होटल को भारी नुकसान, बचाव कार्य जारी

    गढ़वाल। स्टार समाचार वेब

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में यात्रियों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि कोई हादसा न हो। दरअसल, उत्तरकाशी जिले के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में बीती रात को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण एक निमार्णाधीन होटल साइट को व्यापक नुकसान पहुंचा है। घटना में 8-9 मजदूरों लापता हो गए हैं। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। दरअसल, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तरकाशी जनपद में जहां बादल फटने से एक होटल के निर्माण कार्य में लगे नौ मजदूर लापता हैं। वहीं यमुनोत्री हाइवे 10 मीटर वॉशआउट हुआ है। इधर, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में स्थित बद्रीनाथ और केदारनाथ क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। दोनों जनपदों में पुलिस नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की अपील कर रही है और तीर्थ यात्रियों व अन्य लोगों को नदी किनारे जाने से भी रोकने की अपील की है। चमोली जिले में वर्षा से कई जगह हाइवे पर मलबा और भूस्खलन आने से मार्ग बाधित हुए हैं। मलबा आने से कमेडा नंदप्रयाग में हाइवे बंद है।

यमुनोत्री हाइवे बह गया

यमुनोत्री हाइवे पर पालीगाड़ से 4 किलोमीटर आगे सिलाई बैंड के पास रात करीब 3 बजे बादल फटने की घटना हुई। इससे पानी के तेज बहाव में नौ मजदूरों के लापता होने की सूचना है। साथ ही करीब 10 मीटर यमुनोत्री हाइवे बह गया है।

कलेक्टर ने की पुष्टि

जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने बताया कि सिलाई बैंड के पास एक होटल निमार्णाधीन है, जिसके मजदूर नजदीक कैंप में निवास कर रहे थे। कैम्प में 19 मजदूर थे, जिसमें 9 मजदूर लापता हैं। वहीं, भारी मलबा आने से सिलाई बैंड के पास 10 मीटर नेशनल हाइवे का हिस्सा भी वाश आउट हुआ है, जिसके पुनर्निर्माण में समय लग सकता है। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस व राजस्व की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

हादसे में लापता

दूजे लाल (55),केवल थापा (43),रोशन चौधरी (40), विमला धामी(36),मनीष धामी(40), कालूराम चौधरी (55), बाबी(38),प्रिंस(20) और छोटू (22) शामिल हैं।

सीएम धामी ने जताया दुख

वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-घटना में कुछ श्रमिकों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य दल घटनास्थल पर पहुंचकर सघन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस मामले में निरंतर संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

मलबा और पत्थर आने से रास्ते बाधित

वहीं रुद्रप्रयाग जनपद व जनपद पौड़ी की सीमा से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़ के पास मलबा-पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित चल रहा है। संबंधित कार्यदाई संस्था के स्तर से मार्ग को खोले जाने के प्रयास जारी हैं। जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के साथ उचित समन्वय स्थापित करते हुए इस क्षेत्र में वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोका गया है और मौके पर आवश्यक पुलिस बल मौजूद है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

दिल्ली बनी दरिया... मझधार में जिंदगी... बाढ़ में डूबता पंजाब

3

0

दिल्ली बनी दरिया... मझधार में जिंदगी... बाढ़ में डूबता पंजाब

देशभर में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से सबसे ज्यादा देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश प्रभावित हुए हैं। अब हालात इतने विकराल हो गए हैं कि लोगों को बचाने के लिए सेना के जवानों को उतारना पड़ा है।

Loading...

Sep 06, 2025just now

यूपी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी

4

0

यूपी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के नकहा में शारदा नदी पर एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। यह हादसा नौव्वापुर घाट के पास हुआ। नाव में 20 लोग सवार थे। ये लोग नदी के दूसरे किनारे पर मौजूद साप्ताहिक हाट में जा रहे थे। 18 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक बाप-बेटी बह गए।

Loading...

Sep 06, 20252 minutes ago

देश में 375 सामानों पर घटेगा जीएसटी... कंपनियां कटौती का लाभ छोड़ें... घटाएं दाम

3

0

देश में 375 सामानों पर घटेगा जीएसटी... कंपनियां कटौती का लाभ छोड़ें... घटाएं दाम

केंद्र की मोदी सरकार ने दीपावली से पहले देश की जनता को बड़ी राहत के साथ खुशखबरी दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि कंपनियों को जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना होगा। केंद्र सरकार टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने के लिए एक पैकेज पर भी काम कर रही है।

Loading...

Sep 06, 202524 minutes ago

पीएम मोदी का अमेरिका को जवाब... कहा- ट्रंप की भावनाओं की दिल से सराहना...

5

0

पीएम मोदी का अमेरिका को जवाब... कहा- ट्रंप की भावनाओं की दिल से सराहना...

एक दिन पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारत और अमेरिका के संबंध बेहद विशेष हैं। इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों देशों के बीच कभी-कभार ऐसे पल आ ही जाते हैं।

Loading...

Sep 06, 20251 hour ago

टैरिफ वॉर के बीच गूगल पर यूरोप ने ठोका 29 हजार करोड़ का जुर्माना

4

0

टैरिफ वॉर के बीच गूगल पर यूरोप ने ठोका 29 हजार करोड़ का जुर्माना

यूरोप द्वारा अमेरिकी तकनीकी कंपनियों जैसे गूगल पर भारी जुर्माने पर डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इसे भेदभावपूर्ण बताया। चेतावनी दी कि यदि यूरोप ने कार्रवाई जारी रखी तो अमेरिकी सरकार कड़े कदम उठाएगी, जिससे अमेरिका की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।