×

बारिश का कहर...कानपुर में ट्रैक धंसा, रीवा में एयरपोर्ट की दीवार गिरी

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो रही है। कानपुर में बारिश से रेलवे ट्रैक धंस गया है। इसके चलते कालिंदी एक्सप्रेस को रोक  दिया गया। घटना चौबेपुर के मरियानी अंडरपास के पास की है, जहां भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक धंस गया था।

By: Arvind Mishra

Jul 12, 20253:21 PM

view6

view0

बारिश का कहर...कानपुर में ट्रैक धंसा, रीवा में एयरपोर्ट की दीवार गिरी

  • उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भारी बारिश के बाद भू-स्खलन 

  • राजस्थान के कोटपूतली में तेज बारिश के चलते जलभराव 

  • हापुड़ में तेज बारिश हुई और सड़कों पर 2 फीट तक पानी 

    भोपाल/नई दिल्ली।स्टार समाचार वेब

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो रही है। कानपुर में बारिश से रेलवे ट्रैक धंस गया है। इसके चलते कालिंदी एक्सप्रेस को रोक  दिया गया। घटना चौबेपुर के मरियानी अंडरपास के पास की है, जहां भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक धंस गया था। ट्रेन जब फरुर्खाबाद से कानपुर की ओर बढ़ रही थी, तभी मरियानी अंडरपास के निकट पहुंचने पर ड्राइवर को अचानक झटके और ट्रैक में हलचल महसूस हुई। तुरंत सतर्क होते हुए उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई। वहीं मध्य प्रदेश में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। प्रदेश के मंडला में बाढ़ से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। रीवा में जिस एयरपार्ट का 10 महीने पहले लोकपर्ण हुआ था, उसकी बाउंड्री वाल भरभरा कर गिर गई। वहीं गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह के घर में पानी घुस गया। मप्र के सागर में बामनदेही नदी का पानी पुल पर से बह रहा है। लोग उफनती नदी पार कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को पुल पार नहीं करने की चेतावनी जारी की गई है। इधर, चित्रकूट में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी में रामघाट, भरतघाट सहित सभी प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं। घरों-दुकानों में भी पानी घुस गया है।

पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

गौरतलब है कि दस महीने पहले ही रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया था। अब एयरपोर्ट की दीवार गिर गई। तब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा था, एयरपोर्ट को अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। लेकिन जिले में हुई पहली तेज बारिश ने तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी।

भोपाल में सड़क लबालब

भोपाल में रात से हल्की बारिश का दौर चल रहा है। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई। इससे सड़क पर पानी भर गया। संगम टॉकीज तिराहे पर शनिवार जलभराव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद काफी तेज पानी गिरा। इससे शहर के निचले इलाके पानी-पानी हो गए।

राजस्थान तरबतर 

राजस्थान में भी इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। बीकानेर, झुंझुनूं सहित 13 जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई। धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। श्रीमाधोपुर में दुकानों में पानी घुस गया। फलोदी में शहर के बीच पानी नदी की तरह बहने लगा।

उत्तराखंड में तेज बारिश

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश जारी है। उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड में दबने से 57 साल की महिला की मौत हो गई। वहीं, हिमाचल में लैंडस्लाइड से 184 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 92 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोग अभी भी लापता हैं।

19 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने एमपी,यूपी, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत देश के 19 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में बारिश को कोई भी अलर्ट नहीं है। मौसम की विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी गुजरात में अगले 3 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

हिमाचल में मंडी जिले में पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर भूस्खलन हुआ है। इसके बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों के कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 52 लाख छात्रों के खातों में 300 करोड़ की छात्रवृत्ति करेंगे ट्रांसफर

1

0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 52 लाख छात्रों के खातों में 300 करोड़ की छात्रवृत्ति करेंगे ट्रांसफर

30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। जानें योजना की डिटेल्स और कार्यक्रम की जानकारी।

Loading...

Oct 29, 20257:22 PM

उमा भारती का शक्ति प्रदर्शन: भोपाल रैली में 2029 में झांसी से चुनाव लड़ने का ऐलान, गौ-गंगा संवर्धन पर फोकस

1

0

उमा भारती का शक्ति प्रदर्शन: भोपाल रैली में 2029 में झांसी से चुनाव लड़ने का ऐलान, गौ-गंगा संवर्धन पर फोकस

मध्य प्रदेश की वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने भोपाल के अयोध्या नगर दशहरा मैदान में गौ संरक्षण अभियान के तहत एक विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए झांसी से लड़ने की इच्छा जताई। साथ ही गौ संवर्धन और गंगा की निर्मलता पर जोर दिया। रैली में लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Loading...

Oct 29, 20257:19 PM

राजा रघुवंशी मर्डर: मेघालय कोर्ट ने पत्नी सोनम और प्रेमी समेत 5 पर हत्या का आरोप तय किया, जल्द ट्रायल

1

0

राजा रघुवंशी मर्डर: मेघालय कोर्ट ने पत्नी सोनम और प्रेमी समेत 5 पर हत्या का आरोप तय किया, जल्द ट्रायल

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मेघालय की कोर्ट ने पत्नी सोनम रघुवंशी, बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा समेत 5 आरोपियों पर हत्या, सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश के तहत आरोप तय किए। 790 पेज की चार्जशीट के आधार पर कोर्ट ने शुरू की कार्रवाई।

Loading...

Oct 29, 20257:11 PM

DSP Kalpana Raghuvanshi: MP DSP पर दोस्त के घर से ₹2 लाख चोरी का आरोप, FIR दर्ज; PHQ सख्त

1

0

DSP Kalpana Raghuvanshi: MP DSP पर दोस्त के घर से ₹2 लाख चोरी का आरोप, FIR दर्ज; PHQ सख्त

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में तैनात DSP कल्पना रघुवंशी पर दोस्त के घर से ₹2 लाख कैश और मोबाइल चोरी का आरोप लगा है। जहांगीराबाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, जबकि PHQ ने विभागीय नोटिस जारी किया है।

Loading...

Oct 29, 20255:54 PM

नरसिंहपुर: अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते साली ने दो साथियों संग मिलकर की जीजा की हत्या, तीन गिरफ्तार

1

0

नरसिंहपुर: अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते साली ने दो साथियों संग मिलकर की जीजा की हत्या, तीन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शादी से पहले के वीडियो को वायरल करने की धमकी से तंग आकर एक विवाहित महिला ने अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Loading...

Oct 29, 20255:37 PM