इमली स्टैंड से तहसील चौराहे तक कई जगह दरारें और गड्डे, क्वालिटी को लेकर उठे सवाल

राजगढ़। खिलचीपुर शहर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 49 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई सिटी पोर्शन रोड दो साल में ही टूटने लगी है। धामनिया जोड़ बाईपास से ओंकारेश्वर मंदिर बाईपास तक बनी इस सड़क पर जगह-जगह दरारें और गिट्टियां दिखने लगी हैं। सड़क की खराब हालत को देखकर लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।
सड़क पर दरारें और गड्ढे
कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है और गिट्टियां बाहर आ गई हैं। निर्धारित उम्र पूरी होने से पहले ही सड़क का खराब होना चिंता का विषय बन गया है। हालात बिगड़ते देखकर इमली स्टैंड से तहसील चौराहे तक एक पट्टी की मरम्मत शुरू कर दी गई है। निर्माण एजेंसी सीमेंट घोल और केमिकल से सतह को मजबूत करने और दरारें भरने का काम कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया अस्थायी उपाय
नागरिकों का कहना है कि यह मरम्मत सिर्फ अस्थायी समाधान है। उनके अनुसार सड़क की बेस लेयर ही कमजोर है, इसलिए ऊपरी मरम्मत ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था, जिसके कारण सड़क बनते ही उखड़ने लगी।
पूर्व पार्षद ने की जांच और कार्रवाई की मांग
पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल ने कहा कि करोड़ों खर्च कर बनी सड़क का दो साल में खराब होना गैरजिम्मेदारी का संकेत है। उन्होंने बताया कि शिकायतें कई बार की गईं, लेकिन कार्रवाई न होने से स्थिति और बिगड़ती गई। जायसवाल ने सड़क की तकनीकी जांच कराने, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने और स्थायी समाधान की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।