दिल्ली में भारत एआई समिट के दौरान कांग्रेसियों द्वारा किए प्रदर्शन के बाद भाजयुमों आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए प्रदर्शन में भाजयुमो और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर दी।
By: Arvind Mishra
Feb 21, 20263:19 PM

इंदौर। स्टार समाचार वेब
दिल्ली में भारत एआई समिट के दौरान कांग्रेसियों द्वारा किए प्रदर्शन के बाद भाजयुमों आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए प्रदर्शन में भाजयुमो और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोकने की कोशिश की और वाटर कैनन का भी उपयोग किया। लेकिन पत्थरबाजी में एसआई आरएस बघेल का सिर फट गया। वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सीने पर एक बड़ा पत्थर लगा हैं।
दोनों पार्टियों के बीच पथराव
कांग्रेस और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे पर पथराव हो गया। इस दौरान एक दूसरे पर तेल की थैलियां, पानी की बोतलें, संतरे और टमाटर भी फेंके गए। इसी दौरान शुरू हुई पत्थरबाजी से हालात बेकाबू हो गए।
विधायक बोले- भाजपा कार्यकर्ता घायल
इधर, विधायक गोलू शुक्ला बोले- युवा मोर्चा के नेता प्रदर्शन कर रहे थे, उन पर कांग्रेसियों ने पथराव किया। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर लिखवाने विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला थाने पहुंच गए। वहीं बवाल के दौरान कांग्रेस की ओर से की गई पत्थरबाजी में भाजपा की महिला कार्यकर्ता बिंदु चौहान घायल हो गईं।