मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे सीहोर जिले की आष्टा तहसील के ग्राम बेदाखेड़ी, सियाखेड़ी, जफराबाद और मोलूखेड़ी ने मिलकर ऐसा फैसला लिया है, जिसने पूरे प्रदेश में चर्चा छेड़ दी है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक बैठक कर संकल्प लिया कि अब गांव में न शराब की बिक्री होगी और न ही डीजे बजेंगे।

आष्टा एसडीएम नितिन टाले, एसडीओपी आकाश अमलकार और जनपद सीईओ अमित व्यास ने ग्राम सरपंचों की मौजूदगी में ग्रामीणों को शपथ दिलाई।

सीहोर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे सीहोर जिले की आष्टा तहसील के ग्राम बेदाखेड़ी, सियाखेड़ी, जफराबाद और मोलूखेड़ी ने मिलकर ऐसा फैसला लिया है, जिसने पूरे प्रदेश में चर्चा छेड़ दी है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक बैठक कर संकल्प लिया कि अब गांव में न शराब की बिक्री होगी और न ही डीजे बजेंगे। यह निर्णय सामाजिक शांति, आर्थिक स्थिति सुधारने और बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। पंचायतों के इस फैसले से सबसे अधिक खुशी महिलाओं को हुई है। वर्षों से शराब के कारण परिवारों में झगड़े, विवाद और आर्थिक संकट का बोझ महिलाओं को उठाना पड़ता था। महिलाओं का मानना है कि यह निर्णय उनके जीवन में नया सुकून लाएगा। इधर, आष्टा एसडीएम नितिन टाले, एसडीओपी आकाश अमलकार और जनपद सीईओ अमित व्यास ने सरपंचों की मौजूदगी में ग्रामीणों को शपथ दिलाई। अधिकारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अफसरों ने कहा कि यदि कहीं अवैध शराब की सूचना मिलेगी तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इसे जिले की अन्य पंचायतों के लिए अनुकरणीय बताया।
बेदाखेड़ी की सरपंच देवकला बाई सिंह ने बताया कि पंचायत ने तय किया है कि यदि कोई व्यक्ति शराब लाता या पीता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तरह शादी या किसी भी आयोजन में डीजे बजाने पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। विवाह जैसे कार्यक्रमों में अब पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोलक, मजीरा और झांझ का उपयोग किया जाएगा। इससे फिजूलखर्ची रुकेगी और सांस्कृतिक धरोहर को भी बल मिलेगा।
मोलूखेड़ी के सरपंच शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा अन्ना हजारे के गांव रालेगण सिद्धि से मिली। हाल ही में वे वहां गए थे और देखा कि नशामुक्ति व सामाजिक अनुशासन ने कैसे गांव को विकास की राह पर खड़ा कर दिया। उसी से प्रेरित होकर उन्होंने अपने गांव में नशा और डीजे बंदी का प्रस्ताव रखा, जिसे ग्रामीणों ने उत्साह से स्वीकार किया। बेदाखेड़ी, मोलूखेड़ी और सियाखेड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि शराबबंदी से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब और डीजे बंद होने से गांव में शांति का माहौल बनेगा। झगड़े-फसाद रुकेंगे और लोग विकास पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। पहले शराबखोरी और डीजे की तेज आवाज से विवाद और अपराध बढ़ते थे, लेकिन अब इस पर पूरी तरह रोक लगेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।