घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले। थोड़ी देर बाद ही दोनों ने वापसी की हरे निशान पर लौट आए। हालांकि, उठापटक के दौर के बीच दोनों ही सूचकांक फिर लाल निशान पर आ गए।

घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले। थोड़ी देर बाद ही दोनों ने वापसी की हरे निशान पर लौट आए। हालांकि, उठापटक के दौर के बीच दोनों ही सूचकांक फिर लाल निशान पर आ गए। दरअसल, अमेरिकी टैरिफ के चलते बाजार में अनिश्चितताओं के बीच आज शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 58 अंक या 0.07 परसेंट की गिरावट के साथ 82,513 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 36 अंक या 0.14 परसेंट फिसलकर 25,160 पर कारोबार कर रहा है। श्रीराम फाइनेंस, इटरनल (जोमैटो), महिंद्रा एंड महिंद्रा, खरह स्टील, सिप्ला, हीरो मोटो, बजाज फाइनेंस और बजाज आॅटो निफ्टी के के शेयरों में 3 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, विप्रो, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी लाइफ, एचडीएफसी बैंक और अडानी एंटरप्राइजेज मुनाफे में रहे। इधर, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.25-0.25 परसेंट की बढ़त हासिल की। दूसरे सेक्टर्स की बात करें, तो निफ्टी आॅटो और मेटल इंडेक्स में 0.4-0.4 परसेंट की गिरावट आई, जबकि निफ्टी मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.75 परसेंट तक की बढ़त के साथ मुनाफे में रहे।
बुधवार को टेक महिंद्रा, आईटीसी होटल्स, एंजेल वन, डीबी कॉर्प, ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी, कल्पतरु, लोटस चॉकलेट कंपनी, एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर अपनी तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।
अमेरिका में महंगाई को लेकर जारी आंकड़ों के मुताबिक, यहां जून में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 0.3 परसेंट की वृद्धि हुई है। इसी के साथ सालाना महंगाई दर 2.7 परसेंट हो गई है। इसके चलते एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि इसी के साथ फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें भी कम हो गई हैं। जापान के निक्केई में 0.2 परसेंट की गिरावट आई, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.8 परसेंट, कोस्डैक में 0.5 परसेंट और टॉपिक्स में 0.11 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।