मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने 18 अफसरों को इधर से उधर किया है। 2008 बैच के आईएएस विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग में उपसचिव बनाया गया है। वंदना वैद्य को मप्र वित्त निगम इंदौर में प्रबंध संचालक बनाया गया है। तपस्या परिहार को कटनी नगर निगम का आयुक्त बनाया है।

छतरपुर जिला पंचायत की सीईओ तपस्या परिवार को नगर पालिक निगम कटनी का आयुक्त बनाया गया है।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने 18 अफसरों को इधर से उधर किया है। 2008 बैच के आईएएस विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग में उपसचिव बनाया गया है। वंदना वैद्य को मप्र वित्त निगम इंदौर में प्रबंध संचालक बनाया गया है। तपस्या परिहार को कटनी नगर निगम का आयुक्त बनाया है। दलीप कुमार देवास नगर निगम के कमिश्नर होंगे। अनिल भाना को रतलाम नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात 18 आईएएस के ट्रांसफर किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में 2008 बैच के आईएएस पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत विशेष गढ़पाले को ऊर्चा विभाग का सचिव बनाया है। वहीं, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं की संचालक एवं मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिरषद की प्रबंध संचालक वंदना वैद्य को मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर का प्रबंध संचालक पदस्थ किया है। सिंगरौली जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश को नरसिंहपुर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।
2017 बैच के आईएएस स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) के प्रबंध संचालक तथा राज्य कम्प्यूटर सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम के संचालक गुरु प्रसाद को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है। इंदौर स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त, छतरपुर जिला पंचायत की सीईओ तपस्या परिवार को नगर पालिक निगम कटनी का आयुक्त बनाया गया है। कटनी जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
सीहोर जिला पंचायत की सीईओ नेहा जैन को इंदौर में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में उप संचालक, मंडला जिला पंचायत के सीईओ श्रेयान्स कूमट को उज्जैन जिला पंचायत का सीईओ, अनूपपुर जिला पंचायत के सीईओ तन्मय वशिष्ट शर्मा को भोपाल नगर पालिक निगम में अपर आयुक्त, नरसिंहपुर जिला पंचायत के सीईओ दलीप कुमार को नगर पालिक निगम देवास में आयुक्त बनाया गया है।
सिवनी जिला पंचायत के सीईओ पवार नवजीवन विजय को इंदौर अपर कलेक्टर, डिंडोरी जिला पंचायत के सीईओ अनिल कुमार राठौर को जबलपुर में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यकारी संचालक, सीधी जिला पंचायत सीईओ अंशुमन राज को भोपाल स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) के प्रबंध संचालक तथा राज्य कम्प्यूटर सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम का संचालक बनाया गया है।
अलीराजपुर जिले के जोबट के अनुविभागीय अधिकारी अर्थ जैन को स्मार्ट सिटी इंदौर का सीईओ और इंदौर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, शहडोल के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अरविंद कुमार शाह को जबलपुर नगर पालिक निगम में अपर आयुक्त, नर्मदापुर जिला के इटारसी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतीक राव को ग्वालियर नगर पालिक निगम का अपर आयुक्त और नर्मदापुरम में पिपरिया के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनिशा श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर का कार्यकारी संचालक पदस्थ किया गया है।

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह