×

स्टार सुबह... ऑपरेशन सिंधु, तीसरा जत्था आया.. विमान हादसे में 11 दिन कार्रवाई.. नर्सिंग कॉलजों पर शिकंजा

पांच टॉप खबरों का बुलेटिन, हर सुबह, 22 जून 2025

By: Star News

Jun 22, 202512:00 AM

view4

view0

स्टार सुबह... ऑपरेशन सिंधु, तीसरा जत्था आया.. विमान हादसे में 11 दिन कार्रवाई.. नर्सिंग कॉलजों पर शिकंजा

नमस्कार
'स्टार सुबह'... हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं.. तो चलिए चलते हैं, बड़ी खबरों के सफर पर....

ऑपरेशन सिंधु...ईरान से तीसरा जत्था भी सकुशल पहुंचा भारत

नई दिल्ली.ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए जारी ऑपरेशन सिंधु के तहत तीसरी विशेष विमान आ गया है। इसमें 290 भारतीयों को लाया गया है। अब तक 500 से अधिक भारतीय को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। विस्तार से पढ़िए..

अहमदाबाद विमान हादसा: एअर इंडिया के तीन अफसरों पर गाज

नई दिल्ली. अहमदाबाद विमान हादसे के 11 दिन बाद डायरेक्टरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने  एयर इंडिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए क्रू शेड्यूलिंग विभाग के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई है। विस्तार पढ़िए..

नर्सिंग कॉलेजों का फिजिकल सत्यापन 

भोपाल. मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों को लेकर चल रहे विवादों के बीच, राज्य सरकार ने अब सभी नर्सिंग कॉलेजों के फिजिकल सत्यापन (भौतिक सत्यापन) का आदेश दिया है। इस जांच प्रक्रिया को 30 जून, 2025 तक पूरा करना होगा। इस अभियान में उन कॉलेजों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जो केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच में फेल हुए थे, साथ ही वे कॉलेज भी रडार पर हैं जिन्हें अपात्र (Ineligible) पाया गया है। विस्तार पढ़िए..

भोपाल एम्स में कैंसर दवा खरीद में बड़ा घोटाला!

भोपाल. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कैंसर की दवाओं की खरीद में गड़बड़ियों का मामला सामने आया है. भोपाल के सांसद आलोक शर्मा माने तो उनकी शिकायत के बाद, दिल्ली से आई एक टीम ने एम्स भोपाल में जांच की है.विस्तार से पढ़िए

नाबालिग नातिन ने प्रेमी के साथ किया नानी का कत्ल

रीवा. अतरैला थाना क्षेत्र के कोनी कला गांव में हुये वृद्ध महिला के कत्ल का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी नातिन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया था। इसके बाद शव को नाले में ठिकाने लगा दिया था। दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिन्होंने प्रेम प्रसंग में बाधा डालने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। विस्तार से पढ़िए

चलते-चलते..
हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहें और अपनी दृष्टि को व्यापक बनाएं

COMMENTS (0)

RELATED POST

हर सुबह खबरों से अपडेट करता 'स्टार सुबह'

5

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता 'स्टार सुबह'

खबरों के सफरनामे में बात चीन पर अमेरिकी प्रहार की... बंगाल में सामूहिक दुष्कर्म की... महिला पत्रकारों की पीसी में नौ एंट्री की और भोपाल के अंधेरे में डूबे अस्तपताल की।

Loading...

Oct 12, 202519 hours ago

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह'

4

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह'

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह'

Loading...

Oct 10, 20255:47 AM

दिनभर की खबरों से अपडेट करता बुलेटिन ‘स्टार सुबह’

4

0

दिनभर की खबरों से अपडेट करता बुलेटिन ‘स्टार सुबह’

खबरों के सफरनामे में बात भारत की जीडीपी ग्रोथ की… मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी की… हरियाणा में क्यों किया IPS वाई पूरन ने सुसाइड और मध्यप्रदेश की तमाम खबरों की..

Loading...

Oct 08, 20252:50 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार समाचार बुलेटिन   

4

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार समाचार बुलेटिन  

स्टार सुबह… खबरों के सफरनामे में बात बिहार में बजे चुनावी बिगुल की… बंगाल में विधायक-सांसद पर हमले की… सीजेआई की तरफ फेंके जूते की… और सिरप कांड में मध्यप्रदेश में हुई कार्रवाई की।

Loading...

Oct 07, 20252:31 AM