रीवा के अतरैला थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, नातिन ने अपने नाबालिग प्रेमी संग मिलकर किया कत्ल। दोनों गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद, जांच जारी।

रीवा, स्टार समाचार वेब
अतरैला थाना क्षेत्र के कोनी कला गांव में हुये वृद्ध महिला के कत्ल का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी नातिन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया था। इसके बाद शव को नाले में ठिकाने लगा दिया था। दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिन्होंने प्रेम प्रसंग में बाधा डालने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है, जिनसे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
बुधवार की सुबह अतरैला थाना क्षेत्र के कोनी कला गांव से सटे जंगल में बनिया नाला में एक महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिला था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतिका की पहचान गायत्री देवी पाण्डेय निवासी कोनी कला के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। एफएसएल टीम ने भी मौके से जो साक्ष्य एकत्रित किया था, उसमें हत्या ही प्रतीत हो रही थी। ऐसे में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। 24 घंटे की जांच में ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में मृतिका की नाबालिग नातिन समेत उसके नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और पहने हुये कपडेÞ जब्त किये गये हैं।
ऐसे खुला राज
पुलिस ने घटना के बाद गांव के लोगों से पूछताछ किया। इस दौरान पता चला कि मृतिका की नातिन का गांव के ही एक नाबालिग लड़के के साथ प्रेम प्रसंग है। कुछ दिनों पूर्व मृतिका ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसकी जानकारी परिजनों को दी थी। इस बात से नातिन व उसके प्रेमी दोनों नाराज थे। लिहाजा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ किया तो उन्होंने हत्या करना कबूल लिया। आरोपियों ने बताया कि घटना दिवस को उन्होंने महिला को काम के बहाने सूनसान स्थान में बुलाया और इसके बाद चाकू घोंप कर हत्या कर दिया। तत्पश्चात शव को नाले में ठिकाने लगा कर अपने-अपने घर पहुंच गये।
नातिन की इसी माह हुई है शादी
मृतिका के नातिन और उसके प्रेमी के प्रेम प्रसंग से परिजन काफी परेशान हो गये थे। कई बार दोनों की पिटाई भी की गई थी और हिदायत दी गई थी कि वे आपस में बातचीत बंद कर दूरी बना लें। लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे। ऐसे में मृतिका के परिजनों ने इसी माह नातिन की नाबालिग होते हुये भी शादी करा दी थी। पुलिस ने कहा है कि इस संबंध में भी विवेचना की जा रही है।
अतरैला थाना क्षेत्र के कोनी कला गांव में हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया गया है। महिला की हत्या उसकी नाबालिग नातिन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विवेक लाल, एएसपी रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।