सफरनामे में वह सुर्खियां जो देश-दुनिया और आपके आसपास की हलचल से आपको अपडेट करेंगी। 9 सितंबर 2025 की सुबह तक बड़ी खबरों से रू ब रू कराते हैं।
By: Ajay Tiwari
Sep 09, 202512 hours ago
नमस्कार.
स्टार समाचार... खबरों के सफरनामे में वह सुर्खियां जो देश-दुनिया और आपके आसपास की हलचल से आपको अपडेट करेंगी। 9 सितंबर 2025 की सुबह तक बड़ी खबरों से रू ब रू कराते हैं। बात करेंगे. देश में बारिश के कहर की. भारत लाए जा रहे भगोड़े चौकसी की.... बिहार चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की... मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव-पदोन्नति के साथ गो संवर्धन और बीयू दीक्षांत समारोह की।
नेपाल. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद बवाल मच गया है। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर संसद भवन में घुस गए। जहां पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। वहीं दावा किया जा रहा है कि उग्र भीड़ देखकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां भी दागी हैं। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली. भारत इन दिनों बाढ़ का बड़ा केंद्र बना है। देश का 10 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पंजाब में लोग सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं बारिश पूर्व किए गए तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं। जलभराव के आगे सब बेबस हो गए हैं। पुलिस, प्रशासन और सेना राहत कार्य में जुटी है। इधर, उत्तराखंड में हरिद्वार-ऋषिकेश रेल मार्ग पर सोमवार सुबह काली मंदिर के पास भूस्खलन हो गया। जहां पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक पर बने लोहे के स्ट्रक्चर पर गिर गए। विस्तार से पढ़िए..
नई दिल्ली. पंजाब नेशनल बैंक से 12000 करोड़ की धोखाधड़ी के केस में वांटेड भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी को जल्द भारत लाया जाएगा। भारत ने चौकसी की हिरासत की शर्तों पर बेल्जियम को औपचारिक आश्वासन दे दिया है। दरअसल, भारत ने मेहुल चौकसी को देश लाने के लिए बेल्जियम से प्रत्यर्पण की मांग की है। विस्तार से पढ़िए..
नई दिल्ली. बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अब आधार कार्ड को भी नागरिकता साबित करने वाले 11 दस्तावेजों के अलावा 12वें दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है और चुनाव आयोग इसकी जांच कर सकता है। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल: मध्यप्रदेश गृह मंत्रालय ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। इस सूची में डीआईजी और एसपी स्तर के कई महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल हैं, जिससे प्रदेश के कई प्रमुख जिलों और रेंज में नेतृत्व में बदलाव आया है। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मध्य प्रदेश के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। यह प्रमोशन 2023 और 2024 बैच के लिए दिया गया है। पर्सनल, पब्लिक ग्रीवेंस एंड पेंशन मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए। जानें कैसे माता-पिता और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 'विकसित भारत' की नींव रखेगी। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड की बैठक में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, देसी नस्ल के गौपालन को प्रोत्साहित करने और गोबर-गौमूत्र से आय अर्जित करने पर जोर दिया। जानें कैसे गौशालाएं बनेंगी समृद्ध और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में देंगी योगदान। विस्तार से पढ़िए...