भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। बीएसई सेंसेक्स हरे निशान और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर खुला। हालांकि, कारोबार के शुरू होते ही कुछ ही देर में दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल हो गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स तेजी के साथ कारोबारी दिन की शुरुआत की।

शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। बीएसई सेंसेक्स हरे निशान और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर खुला। हालांकि, कारोबार के शुरू होते ही कुछ ही देर में दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल हो गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स तेजी के साथ कारोबारी दिन की शुरुआत की। वहीं एनएसई निफ्टी गिरावट और लाल निशान के साथ ट्रेड करते हुए ओपन हुआ। दरअसल, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट देखी गई, क्योंकि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली ब्याज दर नीति, दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितता के चलते सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 55 अंक गिरकर 83,923.48 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 40.95 अंक गिरकर 25,722.40 पर आ गया। विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शुरुआती कारोबार में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर 21 पैसे की बढ़त के साथ 88.56 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, इटर्नल, एचसीएल टेक, मारुति, टाटा मोटर्स और इंफोसिस प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, भारती एयरटेल, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा को लाभ हुआ।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा- एफआईआई की दोबारा बिकवाली से बाजार की तेजी पर अंकुश लग रहा है। पिछले चार दिनों में एफआईआई ने 14,269 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है। यह इस बात का संकेत है कि वे तेजी के दौरान बिकवाली जारी रखेंगे। भारत में ऊंचे मूल्यांकन और कमजोर आय वृद्धि के कारण एफआईआई पर अंकुश लग रहा है, जो बेहतर आय वृद्धि वाले सस्ते बाजारों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहा था। सोमवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत गिरकर 64.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,883.78 करोड़ के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले कारोबार में 3,516.36 करोड़ के शेयर खरीदे।

स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह