हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। एक तरफ सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। वहीं, निफ्टी ने भी नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की। यही नहीं, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एक तरफ सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। वहीं, निफ्टी ने भी नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की।
होर्मुज पर गोलीबारी ने निवेशकों को चौंकाया
भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। एक तरफ सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। वहीं, निफ्टी ने भी नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की। यही नहीं, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे गिरकर 94.58 पर आ गया। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बिकवाली रही। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 353.50 अंक गिरकर 77,491.02 पर आ गया। निफ्टी 109.25 अंक गिरकर 24,225.20 पर पहुंच गया। बाजार में गिरावट का कारण बैंकिंग शेयरों में बिकवाली है।
एशियाई बाजार में बिकवाली से गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7413 | -75 | -1.05% |
| निक्केई (जापान) | 62174 | -660 | -1.05% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26291 | -335 | -1.24% |
पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों की भावना पर भारी असर पड़ने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट आई। विदेशी निधियों की निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान ने निवेशकों के विश्वास को और भी कमजोर कर दिया।
सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 353.50 अंक गिरकर 77,491.02 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 109.25 अंक गिरकर 24,225.20 पर पहुंच गया। बीएसई का बेंचमार्क 536.66 अंक गिरकर 77,331.75 पर आ गया, जबकि निफ्टी 166.95 अंक गिरकर 24,170.80 पर कारोबार कर रहा था।
अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49597 | -314 | -0.63% |
| नैस्डैक | 25806 | -33 | -0.13% |
| S&P 500 | 7337 | -28 | -0.38% |
प्रमुख कंपनियों में भी मायूसी
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स और एचसीएल टेक विजेताओं में शामिल थे।
भारतीय शेयर बाजार सतर्क
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत बढ़कर 101.3 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। आनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा-मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों की भावना पर लगातार नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार सतर्क और समाचारों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बने रहने की उम्मीद है।
विदेशी निवेशकों ने कल ₹341 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 441 | 14,645 | 31,092 |
| FII/FPI | -341 | -6,962 | -39,164 |
विरोधाभास से निवेशक चिंतित
समय-समय पर राहत मिलने के बावजूद बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका और ईरान के बीच हुई हालिया गोलीबारी ने अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि सैन्य टकराव और राजनयिक संदेशों के बीच विरोधाभास ने निवेशकों को चिंतित रखा है, जिससे जोखिम लेने की प्रवृत्ति कम हुई है और वैश्विक वित्तीय बाजारों में रक्षात्मक माहौल मजबूत हुआ है।
इसलिए गिरा शेयर बाजार
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर गोलीबारी होने और तनाव बढ़ने से निवेशक सकते में आ गए, जिसका बाजार पर असर देखने को मिला। दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका से ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया, जो तेल के आयात पर निर्भर भारतीय इकोनॉमी के लिए बुरी खबर है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट का असर आज दलाल स्ट्रीट पर भी देखा जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टॉप-10 में से 4 कंपनियों के बाजार मूल्य में 1.43 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसमें एसबीआई सबसे आगे रहा।
8 अगस्त 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य महानगरों में सोने-चांदी के ताजा रेट की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
आगामी हफ्ते में 90 कंपनियाँ एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। जानिए HAL, HPCL और अन्य प्रमुख कंपनियों के डिविडेंड शेड्यूल और रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी।