×

लाल हुआ शेयर बाजार... फिसला सेंसेक्स... निफ्टी भी नीचे

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन  गिरावट दर्ज की गई। बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला। आईटी और बैंक शेयरों की गिरावट की वजह से लगभग एक सप्ताह की तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।

By: Arvind Mishra

Aug 22, 202510:41 AM

view21

view0

लाल हुआ शेयर बाजार... फिसला सेंसेक्स... निफ्टी भी नीचे

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन  गिरावट दर्ज की गई।

  • हफ्ते भर की हरियाली के बाद गिरावट, आईटी और बैंक शेयर भी लुढ़के

  • एनएसई के आईटी, मेटल में गिरावट, सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर गिरे

मुंबई। स्टार समाचार वेब

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन  गिरावट दर्ज की गई। बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला। आईटी और बैंक शेयरों की गिरावट की वजह से लगभग एक सप्ताह की तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रूख के बीच हफ्ते भर की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शुक्रवार को सुबह के कारोबारी सत्र की शुरुआत लाल निशान पर की। बीएसई सेंसेक्स 290 अंक या 0.35 परसेंट गिरकर 81,709 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 93 अंक या 0.37 परसेंट फिसलकर 24,990 पर ट्रेड करता नजर आया।

मिश्रित रुझान देखने को मिला

व्यापक बाजार में मिश्रित रुझान देखने को मिला। जहां निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.06 परसेंट की मामूली बढ़त देखी गई। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 100 में 0.24 परसेंट की गिरावट आई। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी बैंक (-0.45 परसेंट), निफ्टी आईटी (-0.27 परसेंट) निचले स्तर पर रहे। एफएमसीजी और मेटल शेयरों में भी गिरावट देखी गई। हालांकि, अधिकतर दूसरे इंडेक्स में मामूली बढ़त देखी गई।

किसे फायदा-किसे नुकसान

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में रहे। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो हरे निशान पर दिखाई दिए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,246.51 करोड़ के शेयर खरीदे।

अमेरिकी टैरिफ का असर

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार कहते हैं, बाजार पर अमेरिकी टैरिफ का असर दिखेगा, जिससे पिछले छह दिनों की तेजी पर ब्रेक लगेगा। हालांकि, लार्जकैप शेयर इस वक्त बेहतर परफॉर्मेंस कर रहे हैं। पिछले एक साल में निफ्टी ने 1 परसेंट की बढ़त हासिल की है, जबकि इसी दौरान निफ्टी मिडकैप 150 में 0.35 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप 250 में 4.7 परसेंट की गिरावट आई है। यह रूझान आगे भी जारी रह सकता है।

निफ्टी में सबसे अधिक प्रॉफिट

निफ्टी में सबसे अधिक प्रॉफिट कमाने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और हिंडाल्को शामिल रहे। जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में सबसे अधिक 1.24 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और ग्रासिम का स्थान रहा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

चीन ने गैलियम, जर्मेनियम निर्यात प्रतिबंधों में अमेरिका को दी 1 साल की अस्थायी राहत

1

0

चीन ने गैलियम, जर्मेनियम निर्यात प्रतिबंधों में अमेरिका को दी 1 साल की अस्थायी राहत

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम, एंटीमनी जैसे दुर्लभ तत्वों के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को 9 नवंबर 2025 से 27 नवंबर 2026 तक निलंबित किया। बुसान में हुए व्यापार समझौते के बाद आया यह फैसला।

Loading...

Nov 09, 20256:16 PM

बाजार में भारी गिरावट... ताश के पत्तों की तरह बिखरे 10 शेयर

1

0

बाजार में भारी गिरावट... ताश के पत्तों की तरह बिखरे 10 शेयर

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी दिन कारोबारी दिन की शुरुआत खराब रही। कारोबारी दिन की शुरुआत दोनों ही प्रमुख इंडेक्सों में गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

Loading...

Nov 07, 202510:01 AM

Gold Silver Price Today: 6 नवंबर 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें 18, 22 और 24 कैरेट के ताज़ा रेट

1

0

Gold Silver Price Today: 6 नवंबर 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें 18, 22 और 24 कैरेट के ताज़ा रेट

जानिए 6 नवंबर 2025 को 10 ग्राम सोने (18, 22, 24 कैरेट) और 1 किलो चांदी का ताज़ा भाव। नवंबर में जारी है उतार-चढ़ाव, आज सोने-चांदी में आया उछाल। अपने शहर के सटीक दाम और शुद्धता जांचने के नियम देखें।

Loading...

Nov 06, 202511:20 AM

शेयर बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स और निफ्टी ने भरी उड़ान

1

0

शेयर बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स और निफ्टी ने भरी उड़ान

भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी में भी लंबे समय बाद हरियाली नजर आई।  सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। दरअसल, शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीते दिनों की तेज गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया।

Loading...

Nov 06, 202510:44 AM

अनिल अंबानी रिलायंस ग्रुप: MCA ने SFIO को सौंपी फंड हेराफेरी की जांच; ED ने जब्त की ₹7500 करोड़ की संपत्ति

1

0

अनिल अंबानी रिलायंस ग्रुप: MCA ने SFIO को सौंपी फंड हेराफेरी की जांच; ED ने जब्त की ₹7500 करोड़ की संपत्ति

बैंक लोन फर्जीवाड़ा मामले में फंसे अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप कंपनियों (Reliance Infrastructure, RCOM) के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की सख्ती बढ़ गई है। ED द्वारा ₹7500 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के बाद, अब MCA ने फंड के कथित दुरुपयोग की विस्तृत जांच SFIO को सौंपी है। जानें ₹40,000 करोड़ के कर्ज और 'evergreening of debt' का पूरा मामला।

Loading...

Nov 05, 20255:03 PM