×

सुप्रीम टिप्पणी-बार-बार होटल क्यों गईं, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था...

सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला से शादी का वादा कर उसके साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में व्यक्ति की अग्रिम जमानत बरकरार रखी। वहीं, कोर्ट ने महिला को फटकार लगाते हुए कहा कि उसने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बनाकर अपराध किया है। अदालत ने महिला को यह भी चेतावनी दी कि शादी के दौरान अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर उस पर मुकदमा चलाया जा सकता है।

By: Arvind Mishra

Jul 17, 20252:05 PM

view8

view0

सुप्रीम टिप्पणी-बार-बार होटल क्यों गईं, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था...

  • याचिकाकर्ता को ही कोर्ट ने दी चेतावनी और जमकर लगाई फटकार 

  • महिला की याचिका को ठुकराया, आरोपी की जमानत बरकार रखी 

    नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला से शादी का वादा कर उसके साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में व्यक्ति की अग्रिम जमानत बरकरार रखी। वहीं, कोर्ट ने महिला को फटकार लगाते हुए कहा कि उसने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बनाकर अपराध किया है। अदालत ने महिला को यह भी चेतावनी दी कि शादी के दौरान अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर उस पर मुकदमा चलाया जा सकता है। दरअसल, महिला ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को जमानत न दी जाए। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने महिला की याचिका को ठुकराते हुए व्यक्ति की अग्रिम जमानत बरकार रखी।

महिला ने यह दिया तर्क

जब महिला के वकील ने तर्क दिया कि पुरुष ने शादी का झूठा वादा करके महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना जारी रखा, तो अदालत ने महिला से कहा-आप एक विवाहित महिला हैं और आपके दो बच्चे हैं। आप एक परिपक्व व्यक्ति हैं, और आप उस रिश्ते को समझती हैं जो आप विवाहेतर संबंध बना रही थीं।

महिला को लगाई फटकार

वकील ने अदालत को बताया कि दोनों ने कई बार होटल में जाकर शारीरिक संबंध बनाए।  सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा-आप उनके अनुरोध पर बार-बार होटल क्यों गईं? आप अच्छी तरह समझती हैं कि आपने भी एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर बनाकर अपराध किया है।

सोशल मीडिया पर मिले थे दोनों

विवाहित महिला और पुरुष की मुलाकात 2016 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और तब से वे रिलेशनशिप में हैं। महिला ने आरोप लगाया था कि उसने अपने तत्कालीन साथी के दबाव और जिद में आकर अपने पति से तलाक मांगा था, जिसे इसी साल 6 मार्च को एक पारिवारिक अदालत ने मंजूरी दे दी थी। तलाक के कुछ समय बाद महिला ने उस व्यक्ति से शादी के लिए पूछा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर, उसने बिहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उस पर शादी का झूठा वादा करके यौन शोषण करने का आरोप लगाया। कानूनी पेंच शुरू होते ही, पटना उच्च न्यायालय ने उस व्यक्ति को अग्रिम जमानत दे दी।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

हिंदी साहित्य के दैदीप्यमान नक्षत्र विनोद कुमार शुक्ल का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

हिंदी साहित्य के दैदीप्यमान नक्षत्र विनोद कुमार शुक्ल का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

हिंदी साहित्य के दिग्गज और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल का रायपुर एम्स में निधन हो गया। जानें उनके जीवन, प्रमुख उपन्यासों और साहित्यिक योगदान के बारे में।

Loading...

Dec 23, 20257:03 PM

फिर पाकिस्तान के 72 आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय... सीमा पर बढ़ी चौकसी 

फिर पाकिस्तान के 72 आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय... सीमा पर बढ़ी चौकसी 

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सीमा से सटे इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Loading...

Dec 23, 20251:39 PM

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता... गुस्से में हिंदू- हिंदुस्तान लाल

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता... गुस्से में हिंदू- हिंदुस्तान लाल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले और हिंसा की घटनाओं ने हिंदू-हिंदुस्तान और नेपाल में आक्रोश फैला दिया है। हिंदू संगठनों और जनता ने बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। ढाका में हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या और बाद में उनके शव को आग लगाने की वारदात ने सबका हिलाकर रख दिय है।

Loading...

Dec 23, 20251:09 PM

एसआईआर... मध्यप्रदेश-छग और केरल में आज पता चलेंगे फर्जी वोटर 

एसआईआर... मध्यप्रदेश-छग और केरल में आज पता चलेंगे फर्जी वोटर 

भारत चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को केरल, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की मसौदा मतदाता सूची सूची जारी करेगा। इससे यह साफ हो जाएगा कि अब तक राज्यों में कितने फर्जी मतदाता थे और कितने नाम काटे गए हैं। हालांकि आयोग द्वारा राज्यों में किए जा रहे एसआईआर कांग्रेस और अन्य दलों के नेता देशभर में विरोध कर रहे हैं।

Loading...

Dec 23, 202511:41 AM

भाजपा बोली-राहुल गांधी विपक्ष नहीं... बल्कि एक भारत विरोधी नेता 

भाजपा बोली-राहुल गांधी विपक्ष नहीं... बल्कि एक भारत विरोधी नेता 

भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बर्लिन में दिए भाषण पर घेरा है और कांग्रेस नेता पर देश में अराजकता फैलाने के आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा-कांग्रेस देश में अराजकता और अशांति फैलाना चाहती है।

Loading...

Dec 23, 202511:23 AM