×

तालिबान सरकार ने देशव्यापी इंटरनेट सेवाएं बैन होने के दावे का किया खंडन

इंटरनेट निगरानी समूह नेटब्लॉक ने  बताया था कि देशभर में इंटरनेट कनेक्टिविटी धीरे-धीरे कम हो रही है और टेलीफोन सेवाएं भी प्रभावित हैं। वहीं अफगान एयरलाइन कैम एअर ने कहा कि वे बुधवार को काबुल के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर सकते हैं। सोमवार से उन्होंने सभी उड़ानें रोक दी थीं।

By: Sandeep malviya

Oct 01, 202511:30 PM

view9

view0

तालिबान सरकार ने देशव्यापी इंटरनेट सेवाएं बैन होने के दावे का किया खंडन

इस्लामाबाद । अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने देशव्यापी इंटरनेट बंद की खबरों को खारिज किया है। तालिबान ने बताया कि पुराने फाइबर आप्टिक केबल्स पुरानी हो चुकी हैं और उन्हें बदलने का काम चल रहा है। यह तालिबान का पहला सार्वजनिक बयान है, जो  देश में हाल ही में संचार व्यवस्था के ठप होने के बारे में आया है, जिससे बैंकिंग, व्यापार और हवाई यात्रा को प्रभावित किया है। पिछले महीने कई प्रांतों में यह समस्या सामने आई थी। अफगान तालिबान नेता हिबातुल्लाह अखुंदजादा ने 'अनैतिकता' से लड़ने के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया, ऐसी खबरें आई थीं।

'इंटरनेट पर रोक से जुड़ी अफवाहें सच नहीं है'

तालिबान अधिकारियों ने कहा, 'जो अफवाहें चल रही हैं कि हमने इंटरनेट पर रोक लगा दी है, वे सच नहीं हैं।' उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यह बयान साझा किया। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद के हवाले से कहा गया कि देशभर में इंटरनेट में रुकावटें सिर्फ पुराने फाइबर आॅप्टिक नेटवर्क के कारण हैं, जिसे अब बदला जा रहा है। बयान में यह नहीं बताया गया कि सेवा कब बहाल होगी।

इंटरनेट बैन से लोगों की मुश्किलें बढ़ी

नेटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति, मारुफ नबीजादा, जो 2022 में अपने परिवार के साथ नीदरलैंड में बसे, ने कहा कि इंटरनेट उनके लिए परिवार से जुड़े रहने का एकमात्र जरिया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से वे हर घंटे अपने रिश्तेदारों को कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पश्चिमी हेरात प्रांत में उनके परिवार वाले आॅफलाइन हैं। मारुफ ने कहा, 'जब आप अपने प्रियजनों से लगातार संपर्क नहीं कर पाते, तो चिंता होती है कि क्या वे ठीक हैं या कुछ हुआ है।' उनकी पत्नी भी रात में रो पड़ी क्योंकि वह अपनी मां और बहन से बात नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि यह ब्लैकआउट हफ्तों या महीनों तक भी रह सकता है।

मानवीय सेवाओं पर पड़ा गहरा असर

सहायता संगठन भी इससे प्रभावित हुए हैं। सेव द चिल्ड्रेन ने कहा, 'विश्वसनीय संचार हमारी कार्यक्षमता और जीवन रक्षक सहायता देने के लिए बेहद जरूरी है।' उन्होंने अफगान अधिकारियों से अपील की कि वे इंटरनेट कनेक्शन बहाल करें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रूस की सेना का विमान क्रैश... हादसे में 29 लोगों की मौत

रूस की सेना का विमान क्रैश... हादसे में 29 लोगों की मौत

रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवत: किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Loading...

Apr 01, 20269:57 AM

अमेरिका की इस्फहान में बड़ी एयरस्ट्राइक, बंकर-बस्टर बमों से तबाह किया हथियार डिपो

अमेरिका की इस्फहान में बड़ी एयरस्ट्राइक, बंकर-बस्टर बमों से तबाह किया हथियार डिपो

मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में तनाव चरम पर पहुँच गया है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर इस्फहान में एक विशाल हथियार डिपो को निशाना बनाते हुए भीषण हवाई हमला किया है।

Loading...

Mar 31, 202612:41 PM

ईरान-इजरायल तनाव: ईरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी, कहा- 'दुश्मन को भुगतना होगा अंजाम'

ईरान-इजरायल तनाव: ईरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी, कहा- 'दुश्मन को भुगतना होगा अंजाम'

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है कि ईरानी सेना किसी भी हमले का करारा जवाब देगी। जानें होर्मुज स्ट्रेट और अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का क्या है नया रुख।

Loading...

Mar 31, 202612:28 PM

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी 'हथियार': बलूचिस्तान में LPG संकट के बीच नई साजिश

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी 'हथियार': बलूचिस्तान में LPG संकट के बीच नई साजिश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा के पास गैस पाइपलाइन को बम से उड़ाने की घटना ने देश में ऊर्जा संकट को गहरा दिया है। जानें कैसे उग्रवादी संगठनों ने गैस बुनियादी ढांचे को एक रणनीतिक हथियार बना लिया है।

Loading...

Mar 31, 202611:38 AM

अमेरिका-ईरान तनाव: 50 हजार अमेरिकी सैनिकों ने घेरा ईरान,  हाई अलर्ट पर पेंटागन

अमेरिका-ईरान तनाव: 50 हजार अमेरिकी सैनिकों ने घेरा ईरान, हाई अलर्ट पर पेंटागन

मिडिल-ईस्ट में युद्ध के बादल छाए। अमेरिका ने ईरान की सीमा के पास 50,000 सैनिक और घातक हथियार तैनात किए। जानें ट्रंप प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक की योजना और सैन्य तैनाती की पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 30, 20261:28 PM