×

सागौन तस्करों ने वनकर्मी पर किया हमला, गंभीर घायल

जंगल से लकड़ी ले जाने से रोका; बदमाश सिर पर बंदूक की बट मारकर भाग निकले

By: Gulab rohit

Sep 18, 202511:11 PM

view11

view0

सागौन तस्करों ने वनकर्मी पर किया हमला, गंभीर घायल

सागर। सागर में दक्षिण वन मंडल के देवरी वन परिक्षेत्र में सागौन तस्करों ने वनकर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल वनकर्मी की शिकायत पर महाराजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी वनकर्मी राज बहादुर सिंह ने बताया कि वे बुधवार रात करीब 2 बजे बघवारा बीट में साथी उमाशंकर के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान कुछ लोग अवैध रूप से सागौन की लकड़ी लेकर बाइक से जा रहे थे। वनकर्मियों ने उन्हें रोका और लकड़ी के संबंध में पूछताछ की।

आरोपियों ने की मारपीट

जैसे ही वनकर्मियों ने रोकने और सागौन व वाहन छोड़ने के लिए कहा, मौके पर दूसरी बाइक से दो और लोग आए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने बंदूक की बट से राज बहादुर सिंह के सिर पर हमला कर दिया। बट से हमला होने से वनकर्मी घायल हो गया।

आरोपी बाइक और सागौन लेकर फरार

हमले के बाद आरोपी बाइक और सागौन लेकर मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल वनकर्मी राज बहादुर सिंह महाराजपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वन विभाग की जांच जारी

वन अधिकारियों को संदेह है कि सागौन की लकड़ी की तस्करी देवरी में की जा रही है। इसी कारण देवरी के खड़ेराव वार्ड में स्थित एक फर्नीचर शॉप पर वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान शॉप में रखी लकड़ी की पुष्टि की जा रही है। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

वन्यजीवों के लिए दौड़े लोग, उमड़ा जनसैलाब

5

0

कहीं ‘प्रकृति से प्रेम’ के नारे, तो कहीं दौड़ते कदमों की गूंज।

Loading...

Oct 05, 20252 hours ago

20 करोड़ की डीपीआर को नहीं मिली मंजूरी, विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

6

छह माह पहले भेजा था प्रस्ताव, अब तक न स्वीकृति मिली और न निधि.

Loading...

Oct 05, 20252 hours ago

बाप रे बाप...स्कूलों में 35 से अधिक एप और पोर्टल चल रहे, इन्हें शिक्षक ही भर रहे, दिन इसी में बीत रहा

7

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों पर भारी बोझ, 35 से अधिक ऑनलाइन एप और पोर्टल चलाने की जिम्मेदारी। शिक्षक पढ़ाने के बजाय पूरा दिन इन एप्स और पोर्टल्स में डाटा फीडिंग और रिपोर्टिंग में लगा देते हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और स्कूलों में संकट गहरा रहा है।

Loading...

Oct 05, 20256 hours ago

रीवा एयरपोर्ट से 27 अक्टूबर से एलायंस एयरलाइंस का 72 सीटर प्लेन उड़ान भरेगा, प्रयागराज होकर दिल्ली की सीधी सेवा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

27 अक्टूबर से रीवा एयरपोर्ट से एलायंस एयरलाइंस का 72 सीटर विमान उड़ान भरेगा। प्लेन दिल्ली और प्रयागराज के बीच सेवा देगा, सप्ताह में चार दिन संचालित होगा। इससे विंध्य क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं को नया बढ़ावा मिलेगा।

Loading...

Oct 05, 20256 hours ago

गुढ़ में दुर्गा विसर्जन के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली विद्युत करंट में फंसी, 14 वर्षीय किशोर की मौत, कई घायल

सीधी जिले के महसांव गांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली विद्युत तार की चपेट में आ गई। इस हादसे में 14 वर्षीय ईशू चौरासिया की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।