सीधी जिले के महसांव गांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली विद्युत तार की चपेट में आ गई। इस हादसे में 14 वर्षीय ईशू चौरासिया की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
दुर्गा विसर्जन कर गांव लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली विद्युत करंट की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हुये हैं। घटना गुढ़ थाना क्षेत्र के महसांव गांव में शनिवार की शाम 6 बजे हुई है। घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार महसांव गांव के ग्रामीणों ने नवरात्र मे दुर्गा पंडाल सजाया था। यहां पर मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार की शाम ग्रामीण माता का विसर्जन करने के लिये एकत्रित हुये। दुर्गा प्रतिमा को ट्रेक्टर ट्रॉली के माध्यम से विसर्जन के लिये ले जाया गया। जहां से लौटते वक्त शाम करीब 6 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली विद्युत तार की चपेट में आ गई। इस दौरान ट्रॉली में करंट फैल गया। जिसकी वजह से ट्रॉली में सवार ईशू चौरासिया पुत्र प्रेमलाल चौरासिया 14 वर्ष निवासी महसांव की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रॉली से विद्युत तार हटाया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ युवतियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें एसजीएमएच रेफर किया गया है।
कटिया वाला था तार
ग्रामीणों की माने तो जो विद्युत तार टूट का ट्रॉली के ऊपर गिरा है वह कटिया वाला था। तार गिरते ही ट्रॉली में करंट फैल गया। ऐसे में कुछ लोग तो कूद कर सुरक्षित निकल गये। जबकि आधा दर्जन करंट की वजह से फंस गये और वहीं पर बेहोश होकर गिर गये थे। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई है। वहीं अन्य का उपचार चल रहा है।
मातम में बदल गई खुशी
हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिये मर्चुरी में शिफ्ट कराया गया है। मृतक के परिजनों का हाल बेहाल है। बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुये यदि विद्युत तार को तत्काल नहीं हटाया होता तो और भी लोगों की जान जा सकती थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।