इंडिगो, जो प्रतिदिन लगभग 3.8 लाख यात्रियों को सेवा देती है। पिछले कुछ दिनों से गंभीर परिचालन चुनौतियों से जूझ रही है। नवंबर महीने में ही एयरलाइन को 1,232 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ीं, जबकि कई उड़ानें घंटों देरी से चलीं। अब दिसंबर के शुरुआत में ही कंपनी की 550 से ज्यादा उड़ने कैंसिल की गई।

इंडिगो ने शुक्रवार को 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दी, जिससे अलग-अलग एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों पर असर हुआ है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इंडिगो, जो प्रतिदिन लगभग 3.8 लाख यात्रियों को सेवा देती है। पिछले कुछ दिनों से गंभीर परिचालन चुनौतियों से जूझ रही है। नवंबर महीने में ही एयरलाइन को 1,232 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ीं, जबकि कई उड़ानें घंटों देरी से चलीं। अब दिसंबर के शुरुआत में ही कंपनी की 550 से ज्यादा उड़ने कैंसिल की गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने दो दिनों से चल रही गंभीर उड़ान बाधाओं के बाद यात्रियों और उद्योग से जुड़े लोगों से दिल से माफी मांगी है। कंपनी ने कहा-वह जल्द से जल्द अपनी सेवाओं को सामान्य करने पर काम कर रही है। पिछले दो दिनों में इंडिगोकी उड़ानों में बड़ी संख्या में कैंसिलेशन हुए हैं। एयरलाइन रोजाना करीब 170 से 200 उड़ानें रद्द कर रही है, जो सामान्य से कहीं अधिक है। कई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने बताया कि उन्हें सही जानकारी नहीं मिल रही और वे घंटों तक फंसे रहे। इधर, इंडिगो ने शुक्रवार को 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दी, जिससे अलग-अलग एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों पर असर हुआ है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस नाकामी को सरकार के मोनोपॉली मॉडल की कीमत बताया है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की आज की सारी फ्लाइट्स 235 रद्द कर दी गई है। इस वजह से अलग-अलग एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ है।

देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर हालात
इस तरह सुधरेंगे हालात
एयरलाइन ने एक्सपर बयान जारी कर कहा कि उसकी टीमें एमओसीए, डीजीसीए, बीसीएएस, एएआई और एयरपोर्ट आॅपरेटरों की मदद से स्थिति को सुधारने में लगी हैं। इंडिगो ने कहा कि वह यात्रियों को उनकी फ्लाइट में किसी भी बदलाव की जानकारी देती रहेगी। साथ ही कंपनी ने लोगों से अपील की कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर चेक करें।
एयरपोर्ट पर भी यात्री रहे हलकान
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीयएयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स बुरी तरह प्रभावित रहीं। दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक, इंडिगोने कुल 150 उड़ानें रद्द की जिसमें 75 प्रस्थानऔर 75 आगमन शामिल हैं। ये उड़ानें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर थीं। इंडिगो देशभर में 400 से अधिक विमान चलाता है और रोज 2300 से ज्यादा उड़ानें संचालित करता है। एयरलाइन 90+ घरेलू और 45+ अंतरराष्ट्रीय शहरों को जोड़ती है।
हाल ही में मिला था बड़ा सम्मान
वित्त वर्ष 2025 में इंडिगोने 58 नए विमान अपने बेड़े में शामिल किए और 118 मिलियन से ज्यादा यात्रियों को सेवाएं दीं। हाल ही में एयरलाइन को स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2025 में भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का सम्मान भी मिला है।
डीजीसीए ने लगाई फटकार
खराब प्रदर्शन में गिरावट के बाद डीजीसीए ने जांच का आदेश दिया और एयरलाइन से विस्तृत कारण बताए जाने को कहा। जवाब में इंडिगो ने बताया कि 1,232 उड़ानों में से 755 उड़ानें स्टाफ की कमी के कारण रद्द हुईं। 92 एटीसी फेलियर, 258 एयरपोर्ट प्रतिबंध और 127 अन्य कारणों के कारण रद्द हुईं। डीजीसीए ने सेवा गुणवत्ता में सुधार के लिए नए कदम उठाने, अधिक क्रू भर्ती, बेहतर योजना और निगरानी की सलाह दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।