कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।

रक्षा बंधन गीत के लिए लता-मुकेश ने छेड़े थे सुर
कल देशभर में रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया जाएगा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है। एक ऐसा ही गीत 54 साल पहले आया था, जो आज भी भाई-बहन के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन की शान बना हुआ है। इस गीत को दिग्गज गायक मुकेश और लता मंगेशकर ने अपनी-अपनी मधुर आवाज में गाया था। राखी के त्योहार को लेकर बॉलीवुड में काफी पुराने समय से गानों का निर्माण किया जा रहा है। इस मामले में अभिनेता मनोज कुमार और अभिनेत्री नाजिमा का एक कल्ट क्लासिक गीत भी शामिल होता है, जो साल 1972 में आई फिल्म बेईमान से नाता रखता है। उस गीत का टाइटल है- ये राखी बंधन है ऐसा...।
गीत बिना त्योहार अधूरा
उक्त गाने में नाजिमा जोकि फिल्म में मनोज कुमार की बहन के किरदार में मौजूद रहती हैं, अपने भाई के हाथ पर राखी बांधने के लिए प्यारा गीत गाती हैं। लता मंगेशकर और मुकेश ने 54 साल पहले इस रक्षा बंधन स्पेशल सॉन्ग के लिए सुरों का महासंग्राम छेड़ा था। आज भी ये राखी बंधन है ऐसा... गीत को सुने बिना भाई-बहन के प्यार वाले इस त्योहार का जश्न अधूरा माना जाता है।
गीत को कल्ट क्लासिक माना गया
फिल्म बेईमान के ये राखी बंधन है ऐसा... गाने की मेकिंग के बारे में तो स्वर कोकिला लता मंगेशकर और सुरों के सरताज मुकेश की मधुर आवाज के अलावा इस गीत को यादगार बनाने में संगीतकार शंकर-जय किशन की जोड़ी का भी अहम योगदान रहा, जिसकी वजह से आज भी इस सॉन्ग को कल्ट क्लासिक माना जाता है।
हिट फिल्म का सुपरहिट गीत
गौरतलब है कि कि मनोज कुमार की फिल्म बेईमान कमर्शियल तौर पर बॉक्स आफिस पर सफल साबित हुई थी और उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप मूवीज में शुमार रही। इस वजह से ये राखी बंधन है ऐसा... एक हिट फिल्म सुपरहिट सॉन्ग भी माना जाता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। द ट्रैप, यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक नया और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के नए बयान और महाकाल दर्शन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में पुरानी कंट्रोवर्सी को चर्चा में ला दिया है।
माता के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही।
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों के बाद गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले लिया है। जानिए पूरी खबर और वायरल वीडियो का सच।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए भुगतान के लिए कल तक का समय दिया है।
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा।
लंबे इंतजार के बाद दृश्यम-3 आखिर रिलीज हो गई है। अजय देवगन के फैन्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। शुरुआती रिएक्शन में इसे सुपरहिट बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अच्छा माहौल है। दर्शकों ने अजय देवगन की विजय सलगांवकर के रोल में वापसी, सस्पेंस वाले ट्विस्ट और इमोशनल परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।