लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 150 वीं जयंती है। इस खास दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता की शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि भारत सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 150 वीं जयंती है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुजरात के नर्मदा जिले में एकता नगर के पास सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली। परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अफसरों ने किया। परेड में सीमा सुरक्षा बल समेत 16 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। परेड में आॅपरेशन सिंदूर में बीएसएफ के 16 पदक विजेता और सीआरपीएफ के 5 शौर्य चक्र विजेता भी शामिल हुए। परेड का नेतृत्व हेराल्डिंग टीम के 100 सदस्यों ने किया, जबकि 9 बैंड टुकड़ियां और चार स्कूल बैंड ने परेड में परफॉर्म किया। पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल का मानना था कि हमें इतिहास लिखने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, बल्कि इतिहास रचने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। सरदार पटेल ने जो फैसले लिए, उन्होंने इतिहास रच दिया।

पीएम ने कहा- लौह पुरुष ने आजादी के बाद 550 से ज्यादा रियासतों को एक करने के असंभव से लगने वाले काम को संभव बनाया। एक भारत, एक श्रेष्ठ भारत का विचार उनके लिए सर्वोपरि था। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर इस एकता नगर में आज करोड़ों लोगों ने एकता की शपथ ली है। हमने संकल्प लिया है कि हम राष्ट्र की एकता को मजबूत करने वाले कार्यों को बढ़ावा देंगे। हर नागरिक को ऐसे हर विचार या कार्य का त्याग करना चाहिए, जो हमारे राष्ट्र की एकता को कमजोर करता हो। यह हमारे देश के लिए समय की मांग है।
ये सरदार पटेल का भारत है, जो अपनी सुरक्षा और सम्मान से कभी समझौता नहीं करता। पूरी दुनिया जानती है कि आज अगर कोई भारत की तरफ आंख उठाकर देखता है, तो भारत पहले से ज्यादा मजबूती से जवाब देता है। आज, हमारे देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा घुसपैठियों के कारण गंभीर खतरे का सामना कर रही है। दशकों से, विदेशी घुसपैठिए हमारे देश में घुस रहे हैं, इसके संसाधनों का दोहन कर रहे हैं और इसके जनसांख्यिकीय संतुलन को बिगाड़ रहे हैं।
पीएम ने कहा- दुर्भाग्य से, पिछली सरकारों ने इस गंभीर समस्या की अनदेखी की और इस समस्या से आंखें मूंद ली। पुरानी सरकारें वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालती रही। पहली बार, देश ने इस चुनौती का सीधा सामना करने और अपनी अखंडता की रक्षा के लिए एक मजबूत और निर्णायक रुख अपनाया है। मैंने लाल किले से जनसांख्यिकी मिशन की घोषणा की। लेकिन आज, जब हम इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहे हैं, तो कुछ लोग अपने स्वार्थ को राष्ट्रीय हित से ऊपर रख रहे हैं। ये लोग घुसपैठियों के अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस ने कभी सरदार पटेल की नीतियों का पालन नहीं किया। इसलिए देश को हिंसा और रक्तपात के रूप में इसका परिणाम भुगतना पड़ा। पटेल चाहते थे कि जैसे उन्होंने अन्य रियासतों को एक किया था, वैसे ही पूरा कश्मीर भी एक हो। लेकिन नेहरू ने उनकी यह इच्छा पूरी होने से रोक दी। कश्मीर को अलग संविधान और अलग झंडे के साथ विभाजित कर दिया गया। कांग्रेस की गलती की आग में कश्मीर दशकों तक जलता रहा। कांग्रेस की खराब नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के अवैध कब्जे में चला गया।
मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया। कश्मीर और देश को इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे झुकी रही। कांग्रेस सरदार को भूल गई, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। यह लौह पुरुष सरदार का भारत है। हमने वैचारिक लड़ाई भी जीती, और नक्सलियों के घर में जाकर उनसे मुकाबला भी किया। उसका परिणाम आज देश के सामने है। 2014 के पहले देश के करीब सवा सौ जिले माओवादी आतंक की चपेट में थे। आज ये संख्या 11 बची है। उसमें भी 3 जिलों में ही नक्सलवाद गंभीर रूप से हावी है। आज इस धरती से पूरे देश को भरोसा दिलाता हूं कि जब तक देश नक्सलवाद, माओवाद और आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता, हम रुकने वाले नहीं हैं। चैन से बैठने वाले नहीं हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। भारत बना दुनिया का 5वां देश। जानें ट्रेन की खासियत और पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
आतंकवाद रोधी दस्ता ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने जिन पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पिछले माह पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताऐ जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहां स्कूल वाहन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।