×

हनीमून पर इंदौर से शिलांग गए नवदंपती का अब तक नहीं लग सका सुराग, सीएम मोहन ने मेघालय के सीएम से बी बात

इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग में हनीमून के दौरान लापता हो गए। अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा से फोन पर बात कर कार्रवाई का अनुरोध किया।

By: Star News

May 27, 202510:46 PM

view28

view0

हनीमून पर इंदौर से शिलांग गए नवदंपती का अब तक नहीं लग सका सुराग, सीएम मोहन ने मेघालय के सीएम से बी बात

लावारिस मिली स्कूटी, मोबाइल तीन दिन से बंद, मंत्री विजयवर्गीय ने शाह को दी जानकारी

इंदौर। इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग में हनीमून के दौरान लापता हो गए। अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा से फोन पर बात कर कार्रवाई का अनुरोध किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी गृह मंत्री अमित शाह को मामले की जानकारी दी।

इंदौर पुलिस शिलांग के पुलिस अफसरों के संपर्क में हैं। दोनों की सर्चिंग में टीम जुटी हुई है। दोनों की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि दंपती की आखिरी लोकेशन शिलांग के संवेदनशील इलाके ओसरा हिल में मिली, जहां उनकी किराए की एक्टिवा लावारिस हालत में पाई गई। राजा रघुवंशी इंदौर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। 

24 मई से दोनों के मोबाइल बंद
परिवार के अनुसार दंपती 20 मई को इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग रवाना हुए। शिलांग पहुंचने के बाद शुरूआत में परिवार का दोनों से संपर्क बना रहा, फिर संपर्क टूट गया। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी को पहले लगा कि नेटवर्क का इशू होगा, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तब चिंता हुई। कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका, तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे हैं।

 

11 मई को हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30 वर्ष) और सोनम रघुवंशी (25 वर्ष) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। विवाह के बाद दोनों गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां दर्शन के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे।

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि मेघालय पुलिस से संपर्क किया गया है। मुख्यमंत्री को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी जा रही है। दंपतियों को ढूंढने के लिए घने जंगल में रेस्क्यू तेज कर दिया गया है। भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि घर से दूल्हा-दुल्हन के परिवार के मेघालय के लिए निकल चुके हैं। आला अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। दोनों को घने जंगल में ढूंढने के लिए रेस्क्यू दल भी पहुंच चुका है। 

सीएम मोहन यादव ने मेघालय के सीएम को किया फोन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर निवासी नवदम्पत्ति राजा और पत्नी सोनम रघुवंशी के मेघालय घूमने के दौरान शिलांग की ओसरा हिल्स में लापता होने की खबर अत्यंत चिंताजनक है। इस संबंध में मैंने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से फोन पर बात कर इस मामले पर चर्चा कर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनका पुलिस-प्रशासन गंभीरता से नवदम्पत्ति की लोकेशन का पता लगाने के लिए प्रयासरत है, साथ ही हरसंभव सहायता हेतु भी आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैंने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस मामले में मेघालय प्रशासन से निरंतर संपर्क में रहने और समन्वय हेतु निर्देशित किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि राजा और सोनम सकुशल अपने घर वापस लौटें, हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बैंक पर बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से बैंक सेक्टर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, मप्र वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही सभी सरकारी लेनदेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Loading...

Mar 28, 202612:06 PM

मध्यप्रदेश: एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीदी... सरकार तय करेगी लिमिट

मध्यप्रदेश: एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीदी... सरकार तय करेगी लिमिट

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 लाख टन अधिक है। खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा प्रति क्विंटल 40 का बोनस भी मिलेगा।

Loading...

Mar 28, 202611:40 AM

मध्यप्रदेश: अब कोई अधिकारी नहीं रोकेगा फाइल... दस दिन में करना होगा निपटारा

मध्यप्रदेश: अब कोई अधिकारी नहीं रोकेगा फाइल... दस दिन में करना होगा निपटारा

मध्यप्रदेश में अब मंत्रियों, विधायक औ सांसदों को अपनी फाइल की प्रगति के लिए बाबू और अफसरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सरकार ने मनमानी पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसमें सबके दायित्व को स्पष्ट किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर कोई असमंजस की स्थिति ना रहे।

Loading...

Mar 28, 202611:07 AM

मध्यप्रदेश: चालक की लापरवाही से पलटी बस, एक की मौत, 15 घायल

मध्यप्रदेश: चालक की लापरवाही से पलटी बस, एक की मौत, 15 घायल

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में आज यानी शनिवार सुबह निजी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी।

Loading...

Mar 28, 202610:44 AM

मध्यप्रदेश: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघिन को यूरिया खिला कर मार डाला 

मध्यप्रदेश: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघिन को यूरिया खिला कर मार डाला 

मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। चार साल की एक बाघिन को यूरिया खिला कर मारा डाला और उसके शव को दफना दिया। दरअलस, बाघिन के गले में लगा रेडियो कॉलर दो दिन से सिग्नल नहीं दे रहा था।

Loading...

Mar 28, 202610:34 AM