By: Ajay Tiwari
Dec 27, 20254:45 AM
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (27 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
टोरंटो | कनाडा के टोरंटो शहर में बढ़ती हिंसक घटनाओं ने एक बार फिर भारतीय परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। क्रिसमस के दिन, यानी गुरुवार 25 दिसंबर को टोरंटो विश्वविद्यालय के स्कारबोरो परिसर के समीप हुई एक भीषण गोलीबारी में 20 वर्षीय भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की मौत हो गई। शिवांक वहाँ डॉक्टरेट (PhD) की पढ़ाई कर रहे थे। विस्तार से पढ़ें...
मेक्सिको। मेक्सिको में एक भीषण सड़कहादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। क्रिसमस से एक दिन पहले पूर्वी मेक्सिको में एक तेज रफ्तार बस पलट गई, जिसमें एक बच्चे समेत 10 लोगों की जान चली गई और 32 लोग घायल हैं। वेराक्रूज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा क्रिसमस से पहले जोंटेकोमाटलान कस्बे में हुआ। विस्तार से पढे़ं..
वॉशिंगटन। क्रिसमत की रात अमेरिका ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। ट्रंप ने कहा-नाइजीरियाई सरकार हिंसा को रोकने में असफल रही है। ऐसे में अगर अमेरिका इसका बचाव नहीं करता है तो यह नाइजीरिया के ईसाइयों के लिए खतरा होगा। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। 14 साल के वैभव को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया, जो भारत में बच्चों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। वैभव को यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया। वहीं राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों में आपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जवानों को चाय-नाश्ता देने वाले फिरोजपुर के श्रवण सिंह भी शामिल हैं। दो बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली। पांच दिन बाद नया साल 2026 दस्तक देने जा रहा है। 2026 चुनावी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं तो संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की 75 सीटों पर चुनावी घमासान होगा। ऐसे में राज्यसभा का समीकरण ही नहीं बदलेगा, बल्कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के कई चेहरे भी बदल सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि नए साल में केंद्रीय कैबिनेट ने कई नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। सरकार कुछ पुराने चेहरों को हटाने जा रही है। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली | कैलेंडर बदलने के साथ ही 1 जनवरी 2026 से भारत में आम नागरिकों की दिनचर्या और आर्थिक स्थिति से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में उछाल से लेकर रसोई गैस के दामों में राहत तक, नए साल की सुबह कई नई सौगातें और कुछ सावधानियां लेकर आएगी। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली। चांदी की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिला है। पिछले कई दिनों से चांदी के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। आज चांदी फिर 13 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हुई है। सोने के भाव में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने-चांदी के दाम शुक्रवार को लगातार चौथे दिन आलटाइम हाई पर रहे। एक किलो चांदी की कीमत 13,117 रुपए बढ़कर 2,32,100 रुपए प्रति किलो के आलटाइम हाई पर पहुंच गई है। विस्तार से पढ़ें...
भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'वीर बाल दिवस' के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि दशम गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों और सिख वीरों के महान बलिदान की कहानियों को अब राज्य के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। विस्तार से पढ़ें...
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एक दिन पहले ही अकरम के परिजनों को घर खाली करने की चेतावनी जारी की गई थी। विस्तार से पढ़ें...
चलते- चलते...
अपनों के लिए चिंता हृदय में होती हैं, शब्दो में नहींं और अपनों के लिए गुस्सा शब्दो में होता हैं, हृदय में नही बस यही अटूट प्रेम की परिभाषा हैं।