स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (24 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (24 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की कमान संभालने के बाद ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कही थी। ट्रंप की विस्तारवादी नीति पर कई देशों के कान खड़े हो गए थे। वहीं, अब ट्रंप ने एक बार फिर ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा-अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है। विस्तार से पढ़ें...
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सीमा से सटे इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह सर्चिंग बॉर्डर एरिया के 80 से ज्यादा गांवों में चलाया जा रहा है। सेना को खुफिया इनपुट मिले थे कि आतंकी संगठन घने कोहरे, सर्द मौसम और दुर्गम इलाकों का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें..
नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बर्लिन में दिए भाषण पर घेरा है और कांग्रेस नेता पर देश में अराजकता फैलाने के आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा-कांग्रेस देश में अराजकता और अशांति फैलाना चाहती है। भंडारी ने एक्स पर लिखा-भारत के खिलाफ लड़ाई से लेकर अराजकता की धमकी तक, राहुल गांधी की कांग्रेस अपने वैचारिक संरक्षक जॉर्ज सोरोस के साथ भारतीय लोकतंत्र में अराजकता और अशांति चाहती है। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले और हिंसा की घटनाओं ने हिंदू-हिंदुस्तान और नेपाल में आक्रोश फैला दिया है। हिंदू संगठनों और जनता ने बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। ढाका में हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या और बाद में उनके शव को आग लगाने की वारदात ने सबका हिलाकर रख दिय है। भारत के जमशेदपुर, दिल्ली, असम, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश और नेपाल के अलग-अलग जिलों में भी व्यापक विरोध शुरू हो गया है। विस्तार से पढ़ें..
भोपाल | मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। 04 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक चली इस प्रक्रिया के बाद, आज 23 दिसंबर को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। इस चरण में राज्य के कुल 5.74 करोड़ निर्वाचकों में से 5.31 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने गणना प्रपत्र जमा कर दिए हैं। विस्तार से पढ़ें..
भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले में आज यानी मंगलवार को 600 बेड के मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया गया। धार के पीजी कॉलेज मैदान पर आयोजित भूमिपूजन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री ने ऐलान किया कि अगले महीने यानी जनवरी-2026 में मध्यप्रदेश के कटनी और पन्ना जिले में दो मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया जाएगा। विस्तार से पढ़ें...
छतरपुर। मध्यप्रदेश का स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार चर्चा का मुख्य कारण बच्चों की मौत से जुड़ा है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने आनन-फानन में राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसरों से रिपोर्ट तलब की है। विस्तार से पढ़ें...
जबलपुर। जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई (CBI) की कार्रवाई तेज हो गई है। होटल कारोबारी से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए केंद्रीय जीएसटी (CGST) के असिस्टेंट कमिश्नर विवेक वर्मा और इंस्पेक्टर सचिन खरे को तीन दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया है। विस्तार से पढ़ें..
रायपुर | हिंदी साहित्य जगत के लिए आज का दिन एक अपूरणीय क्षति का है। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित और अपनी विशिष्ट शैली के लिए विख्यात छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उन्होंने अंतिम सांस ली। विस्तार से पढ़ें..
चलते- चलते..
मन तो सभी के पास होता हैं, लेकिन मनोबल किसी-किसी के पास होता हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.