×

सोने की कीमत इस हफ्ते फिर बढ़ी, चांदी 1.10 लाख रुपए प्रति किलो के पार

बीते हफ्ते 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतों में 1,237 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ।  22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 89,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 88,871 रुपए था।

By: Prafull tiwari

Jul 13, 202510:53 PM

view6

view0

सोने की कीमत इस हफ्ते फिर बढ़ी, चांदी 1.10 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली।  सोने और चांदी दोनों की कीमत में इस हफ्ते बढ़त देखी गई है। सोने के दाम में 400 रुपए से अधिक का इजाफा हुआ। वहीं, चांदी का भाव 2,700 रुपए से अधिक बढ़ गया है।  इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 97,511 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 97,021 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 490 रुपए की बढ़त को दशार्ता है।

बीते हफ्ते 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतों में 1,237 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ।  22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 89,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 88,871 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 72,766 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 73,133 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 2,710 रुपए बढ़कर 1,10,290 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,07,580 रुपए प्रति किलो थी। चांदी अपने उच्चतम स्तर के करीब बनी हुई है। 

यह पहला मौका है जब चांदी साप्ताहिक आधार पर 1.10 लाख रुपए प्रति किलो के ऊपर बंद हुई है।  सोने और चांदी में बढ़त की वजह वैश्विक अस्थिरता माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रमुख व्यापार साझेदारों कनाडा, यूरोप और अन्य देशों पर टैरिफ लगाने के कारण इसमें और इजाफा हुआ है।

वैश्विक अनिश्चितता के समय सुरक्षित माने जाने के कारण दुनिया भर में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है और मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति के कारण इनकी कीमतों में इजाफा होता है। 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,349 रुपए या 28.03 प्रतिशत बढ़कर 97,511 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 24,273 रुपए या 28.21 प्रतिशत बढ़कर 1,10,290 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Gold Silver Price Today: 6 नवंबर 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें 18, 22 और 24 कैरेट के ताज़ा रेट

1

0

Gold Silver Price Today: 6 नवंबर 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें 18, 22 और 24 कैरेट के ताज़ा रेट

जानिए 6 नवंबर 2025 को 10 ग्राम सोने (18, 22, 24 कैरेट) और 1 किलो चांदी का ताज़ा भाव। नवंबर में जारी है उतार-चढ़ाव, आज सोने-चांदी में आया उछाल। अपने शहर के सटीक दाम और शुद्धता जांचने के नियम देखें।

Loading...

Nov 06, 202511:20 AM

शेयर बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स और निफ्टी ने भरी उड़ान

1

0

शेयर बाजार में दिखी हरियाली... सेंसेक्स और निफ्टी ने भरी उड़ान

भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी में भी लंबे समय बाद हरियाली नजर आई।  सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। दरअसल, शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीते दिनों की तेज गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया।

Loading...

Nov 06, 202510:44 AM

अनिल अंबानी रिलायंस ग्रुप: MCA ने SFIO को सौंपी फंड हेराफेरी की जांच; ED ने जब्त की ₹7500 करोड़ की संपत्ति

1

0

अनिल अंबानी रिलायंस ग्रुप: MCA ने SFIO को सौंपी फंड हेराफेरी की जांच; ED ने जब्त की ₹7500 करोड़ की संपत्ति

बैंक लोन फर्जीवाड़ा मामले में फंसे अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप कंपनियों (Reliance Infrastructure, RCOM) के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की सख्ती बढ़ गई है। ED द्वारा ₹7500 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के बाद, अब MCA ने फंड के कथित दुरुपयोग की विस्तृत जांच SFIO को सौंपी है। जानें ₹40,000 करोड़ के कर्ज और 'evergreening of debt' का पूरा मामला।

Loading...

Nov 05, 20255:03 PM

शेयर बाजार धड़ाम... सेंसेक्स 55 अंक टूटा, निफ्टी 25800 से नीचे

1

0

शेयर बाजार धड़ाम... सेंसेक्स 55 अंक टूटा, निफ्टी 25800 से नीचे

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। बीएसई सेंसेक्स हरे निशान और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर खुला। हालांकि, कारोबार के शुरू होते ही कुछ ही देर में दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल हो गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स तेजी के साथ कारोबारी दिन की शुरुआत की।

Loading...

Nov 04, 202510:59 AM

फिर बाजार लाल... सेंसेक्स फिसला और निफ्टी में भी गिरावट

1

0

फिर बाजार लाल... सेंसेक्स फिसला और निफ्टी में भी गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिरा नजर आया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह-सुबह निवेशकों में निराशा दिखी।

Loading...

Nov 03, 202510:57 AM