स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली की पांच बड़ी लोकेशन्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, एमबी साकेत आफिस-डीएम आफिस, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल तीन और एसडीएम आफिस दिल्ली कैंट शामिल हैं।

धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, जांच जारी
धमकी के बाद हाई कोर्ट में जांच करने पहुंची पुलिस टीम

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली की पांच बड़ी लोकेशन्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, एमबी साकेत आफिस-डीएम आफिस, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल तीन और एसडीएम आफिस दिल्ली कैंट शामिल हैं। ईमेल पर मिली धमकी के बाद सभी पांच लोकेशन खाली करा ली गई है और पुलिस व अन्य जांच एजेंसियां मौके पर जांच कर रही हैं। दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय को एक ईमेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस धमकी के बाद उच्च न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन किसी भी तरह की कोताही न बरतते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
न्यायालय की सुनवाई स्थगित
धमकी भरे ईमेल के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को तुरंत परिसर से बाहर निकाला गया। न्यायालय की सुनवाई स्थगित कर दी गई। बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी शुरू की। इस तलाशी के दौरान किसी भी तरह के विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है। दिल्ली हाई कोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी, एडवोकेट कुणाल ने कहा कि बम की धमकी झूठी लग रही है, सब कुछ कंट्रोल में है। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं। अभी कोई खतरा नहीं है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
धमकियां मिलने के मामले बढ़े
ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी टीमों को लगाया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी किसने और किस उद्देश्य से दी है। पिछले कुछ समय में विभिन्न संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को इस तरह की धमकियां मिलने के मामले बढ़े हैं।
यह भी पढ़िए...
इंडिगो के विमान में बम की पर्ची... सुरक्षा एजेंसियों की जांच में धमकी फर्जी निकली, हड़कंप मचा
भारत: दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले की धमकी... मंदिर और सरकारी भवन और रेलवे स्टेशनों की बढ़ी चौकसी
पंजाब: फिरोजपुर और अमृतसर की जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने डिस्कवरी की डॉक्यूसीरीज 'डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' में दिए इंटरव्यू में कहा है कि भारत जरूरत पड़ने पर कड़ा जवाब देने की क्षमता रखता है। जानें इस 88 घंटे चले सैन्य अभियान और डॉक्यूसीरीज से जुड़ी पूरी जानकारी।
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विनायक दामोदर सावरकर पर की गई टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले को रद्द कर दिया है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी, सबूतों और कोर्ट के फैसले की विस्तार से रिपोर्ट।
स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली की पांच बड़ी लोकेशन्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, एमबी साकेत आफिस-डीएम आफिस, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल तीन और एसडीएम आफिस दिल्ली कैंट शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को खराब स्वास्थ्य के चलते बीती देर शाम एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें घबराहट और अस्वस्थता के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय मंत्री को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। यह विभाग हृदय रोगों के उपचार में विशेषज्ञता रखता है। उन्हें चौबीसों घंटे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है।
कभी बस्तर के जंगलों में गोलियों की गूंज के बीच जिंदगी गुजारने वाली महिलाएं अब विकास और स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में एक ऐसा ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक और आश्चर्यचकित कर दिया।
79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की सुरक्षा, आपातकालीन और सुधार सेवाओं में तैनात 1,057 अधिकारियों व जवानों को वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदकों से अलंकृत किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष 301 वीरता पदक, 92 राष्ट्रपति पदक और 664 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। टनल में अचानक हुए भूधंसाव, पानी के रिसाव और मलबे के कारण 24 मजदूर फंस गए।
पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स पर वॉर्निंग लेबल लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को अंतिम चेतावनी दी है।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। उन्होंने पुनर्नियुक्ति से इनकार किया, जिसके बाद टाटा ट्रस्ट्स ने उत्तराधिकारी के लिए चयन समिति की प्रक्रिया शुरू की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह