×

सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों ने ली शपथ

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शुक्रवार को जस्टिस एनवी अंजारिया, जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस एएस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ दिलाई।

By: Arvind Mishra

May 30, 20251:24 PM

view2

view0

सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों ने ली शपथ

-अब 34 का कोरम पूरा...कोई भी पद नहीं खाली

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या अब 34 हो गई है। यानी सुप्रीम कोर्ट में जजों को कोरम पूरा हो गया है। दरअसल, भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शुक्रवार को जस्टिस एनवी अंजारिया, जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस एएस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ दिलाई। सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित एक समारोह में जजों को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अंजारिया, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बिश्नोई और बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जस्टिस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 10 तारीख को उनकी नियुक्ति की घोषणा कर दी थी।  

जस्टिस एनवी अंजारिया
न्यायमूर्ति अंजारिया ने 25 फरवरी, 2024 को कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले उन्हें 21 नवंबर, 2011 को गुजरात हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। 6 सितंबर, 2013 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी थी। 23 मार्च, 1965 को अहमदाबाद में जन्मे न्यायमूर्ति अंजारिया ने 1989 में यूनिवर्सिटी स्कूल आॅफ लॉ, अहमदाबाद से कानून में मास्टर डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अगस्त 1988 से गुजरात हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। उन्होंने संवैधानिक मुद्दों और सभी श्रेणियों के दीवानी मामलों, श्रम और सेवा से जुड़े मामलों का संचालन किया। 

जस्टिस विजय बिश्नोई
न्यायमूर्ति बिश्नोई ने 5 फरवरी, 2024 को गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें 8 जनवरी, 2013 को राजस्थान हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 7 जनवरी, 2015 को उन्होंने हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 26 मार्च, 1964 को जोधपुर में जन्मे न्यायमूर्ति बिश्नोई 8 जुलाई, 1989 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट और जोधपुर में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में वकालत की।

जस्टिस एएस चंदुरकर
7 अप्रैल, 1965 को जन्मे न्यायमूर्ति चंदुरकर कानून की डिग्री प्राप्त करने के बाद 21 जुलाई, 1988 को बार में शामिल हुए। न्यायमूर्ति चंदुरकर 1992 में नागपुर चले गए और विभिन्न न्यायालयों में वकालत की। उन्हें 21 जून, 2013 को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

1

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। सीएम ने मेरठ-मुजफ्फरनगर रोड और चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया।  उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Loading...

Jul 20, 20251 hour ago

घोड़े का बिगड़ा संतुलन, गिरीं भाजपा सांसद, मानसरोवर यात्रा छोड़ लौटीं

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मीनाक्षी लेखी घायल हो गईं हैं। परिक्रमा के दौरान लेखी घोड़े पर सवार थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ीं। इससे उनकी पीठ में चोट लग गई। इस वजह से उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में ही छोड़ने का निर्णय लिया और अब वह वापस भारत लौट रही हैं।

Loading...

Jul 20, 20252 hours ago

कल से मानसून सत्र... सदन में गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर 

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 21 बैठकें होंगी। साथ ही कई विधेयक भी सरकार द्वारा पेश किए जाएंगे। गौरतलब है कि 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है। दरअसल, संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है।

Loading...

Jul 20, 20254 hours ago

‘महामहिम’ विधेयक मंजूरी की डेट लाइन पर होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई

विधेयकों की मंजूरी के बारे में समय सीमा तय करने के केस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए रिफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। राष्ट्रपति का रिफरेंस सुप्रीम कोर्ट की जारी सुनवाई सूची में पांच सदस्यीय संविधान पीठ के समक्ष सुनवाई पर लगा है।

Loading...

Jul 20, 20256 hours ago

चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार 

राजा बाजार स्थित पारस एचएमआईआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर दोषी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देर रात उसे कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया।