भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का आफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है।

फिल्म में मर्डर मिस्ट्री में नजर आएंगी बरुण सोबती

नई दिल्ली। स्टारर समाचार वेब
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का आफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है। इस रोमांचक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने और लेखन अमिता व्यास ने किया है। फिल्म का निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी ने किया है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं और फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बबीता सिंह रिपोर्टिंग का प्रीमियर 28 अगस्त को होगा। यह फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी में (अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ) सिर्फ प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।
एक नजर में फिल्म की कहानी
एक छोटे से भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर बनी बबीता सिंह रिपोर्टिंग की कहानी निलंबित पुलिस अधिकारी बबीता की है, जिन्हें प्यार से बेबी कहा जाता है। वह एक ऐसी पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा दूसरों को खुश रखने और उनकी जरूरतों को खुद से पहले रखने में बिताया है। बचपन के एक दोस्त की हत्या से बेबी पूरी तरह टूट जाती हैं। इसके बाद वह सच्चाई का पता लगाने निकल पड़ती हैं और इस सफर में उन्हें खुद को समझने का एक अनोखा मौका मिलता है।
जटिल पारिवारिक रिश्ते
हत्या की जांच की पृष्ठभूमि पर बनी यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म वास्तविकता, बहुआयामी किरदारों और जटिल पारिवारिक रिश्तों को सामने लाती है। यह एक ऐसी महिला की भावनात्मक और सच्ची कहानी है, जो अपनी जिंदगी को बदलने वाले फैसलों का सामना करती है। बबीता सिंह रिपोर्टिंग में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर लीड रोल में हैं। अगस्त के आखिरी हफ्ते में यह फिल्म प्राइम वीडियो पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का आफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है।
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस बार योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। रामदेव ने जेन-जेड पर कंगना के गटर जेनरेशन वाले बयान की बुराई की थी। रनौत ने इंस्टाग्राम पर उन्हें सलाह दी कि वे उन्हें कैरेक्टर लेसन न दें और उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपनेह्व न देखें।
जानिए बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के पांचवें दिन के लाइव कलेक्शन, ऑक्यूपेंसी और 100 करोड़ क्लब की पूरी रिपोर्ट।
वीर पाहड़िया की फिल्म प्रेम कीटाणु का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।