अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आखिरकार मुलाकात हो ही गई। ट्रंप और जिनपिंग गुरुवार को दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में मिले। ये दोनों आखिरी बार 2019 में मिले थे और अब 6 सालों बाद मीटिंग हुई है।

ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आखिरकार मुलाकात हो ही गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आखिरकार मुलाकात हो ही गई। ट्रंप और जिनपिंग गुरुवार को दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में मिले। ये दोनों आखिरी बार 2019 में मिले थे और अब 6 सालों बाद मीटिंग हुई है। साउथ कोरिया के बुसान में गिम्हे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई यह बैठक 100 मिनट यानी 1 घंटा 40 मिनट चली। ट्रंप ने इस मुलाकात के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम पहले भी कई बातों पर सहमत हो चुके हैं और अब भी कई मुद्दों पर बात बनेगी। ट्रंप ने कहा- चीन के बहुत ही खास और सम्मानित राष्ट्रपति के साथ हमारी बातचीत होने वाली है। मुझे लगता है कि हम पहले भी कई बातों पर सहमत हो चुके हैं और अभी कुछ और मुद्दों पर सहमति बनाएंगे। राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक महान देश के महान नेता हैं और मेरा मानना है कि हमारे बीच लंबे समय तक अच्छे संबंध बने रहेंगे। उनके साथ मीटिंग करना हमारे लिए सम्मान की बात है।
दोनों के बीची टैरिफ पर बनी बात
राष्ट्रपति ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है, जब दोनों के बीच लंबे वक्त से टैरिफ वॉर चल रही है। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि चीन और अमेरिका का टैरिफ का मसला हल हो सकता है। ट्रंप ने कहा-आज ट्रेड डील पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप के चीन पर टैरिफ बढ़ाने के बाद जिनपिंग ने उसका सोयाबीन खरीदना बंद कर दिया था, जिससे अमेरिकी किसानों को नुकसान हो रहा था। टैरिफ का ओवर आल ट्रेड पर असर पड़ रहा था। हालांकि अब दोनों के रिश्तों में नरमी आ सकती है।
दोनों तरक्की के रास्ते पर चलेंगे
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने भी अमेरिका के साथ संबंधों पर बात की। उन्होंने ट्रंप के लिए कहा- मैं आपके साथ काम करने के लिए तैयार हूं। हमारे दोनों देश एक-दूसरे को सफल बनाने के लिए मदद कर सकते हैं। इससे दोनों तरक्की के रास्ते पर चलेंगे। मैं चीन-अमेरिका के संबंधों की मजबूत नींव बनाने के लिए काम को जारी रखने के लिए तैयार हूं।
दोनों तरफ से 7-7 लोग हुए शामिल
अमेरिका की ओर से ट्रम्प अपने साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक , चीफ आॅफ स्टाफ सूजी विल्स और चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू को लेकर पहुंचे थे। वहीं, चीन से शी के साथ चीफ आॅफ स्टाफ कै क्यू , विदेश मंत्री वांग यी, उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू , उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग, वाणिज्य मंत्री वांग वेंटाओ और राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के अध्यक्ष झेंग शांजी थे।

मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह