छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को ये दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। इससे पहले गुरुवार को गरियाबंद जिले में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था। दरअसल, बीजापुर जिले में जवानों ने मुठभेड़ में दो और नक्सलियों को मार गिराया।

सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन शुरू किया। सुबह से ही रुक-रुक कर मुठभेड़ दोपहर तक जारी रही।
रायपुर। स्टार समाचार वेब
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को ये दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। इससे पहले गुरुवार को गरियाबंद जिले में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था। दरअसल, बीजापुर जिले में जवानों ने मुठभेड़ में दो और नक्सलियों को मार गिराया। जंगल से शव और हथियार बरामद किया गया है। जवानों ने जंगल में नक्सलियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन शुरू किया। सुबह से ही रुक-रुक कर मुठभेड़ दोपहर तक जारी रही।
बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से 303 राइफल समेत बड़ी संख्या में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। एनकाउंटर स्पॉट पर सर्च आपरेशन भी जारी है। पुलिस ने आपरेशन खत्म होने के बाद डिटेल में जानकारी देने की बात कही है।
वहीं, एक दिन पहले गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है। मैनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके मटाल में ये मुठभेड़ हुई। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर थे, तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) और राज्य पुलिस के जवान इस अभियान में शामिल थे। जंगल में नक्सलियों के शव पड़े हुए हैं। आईईडी लगे होने का भी खतरा है। रात में सर्च आपरेशन नहीं किया जा सकता। फिलहाल, मुठभेड़ रुक गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एनडीए में आरक्षण के सब-कैटेगराइजेशन और कोटे के अंदर कोटे को लेकर विवाद गहरा गया है। संतोष कुमार सुमन और जीतन राम मांझी के समर्थन के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा पलटवार करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम. एम. नरवणे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुरीदके और बहावलपुर में आतंकियों का खात्मा किया।
बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी आपत्ति के बाद महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला फार्मा के पुणे केंद्र का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द करने का आदेश वापस ले लिया है।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को घेरा। इसे एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध बताते हुए एफआईआर की मांग की है।
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लाल किला कार बम ब्लास्ट मामले में एनआईए की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। मामले में 13 आरोपी बनाए गए हैं और अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।
नेपाल में झील टूटने से मचे खतरे के बीच बिहार के वाल्मीकिनगर गंडक बैराज और निचले इलाकों में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिए गंडक के जलस्तर और प्रशासनिक तैयारियों का पूरा हाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जानिए इस खास मौके पर बच्चों के साथ पीएम मोदी की मस्ती, बातचीत के बारे में।
भारत ने अमेरिका के साथ जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए समझौता किया है। जानिए इस डिफेंस डील का इतिहास, महत्व और दोनों देशों के रक्षा संबंधों पर इसका क्या असर होगा।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच लापता भारतीयों और चीन सीमा पर फंसे नागरिकों का ताजा अपडेट। जानिए भारत सरकार के राहत अभियान और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी।
अहमदाबाद के औडा गार्डन में मलाला यूसुफजई और ऐनी फ्रैंक की पुस्तकों के पाठ के दौरान हंगामा और मारपीट। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।