×

UGC का अलर्ट: देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालय... दिल्ली में सबसे ज्यादा

फर्जी विश्वविद्यालयों का नेटवर्क देश में बढ़ता ही जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने देश में फर्जी विश्वविद्यालयों के बढ़ते नेटवर्क पर चेतावनी जारी की है। पिछले दो वर्षों में देश में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ गई है। यूजीसी के अनुसार पहले यह संख्या 20 थी, जो अब बढ़कर 32 हो गई है।

By: Arvind Mishra

Feb 20, 202612:06 PM

view4

view0

UGC  का अलर्ट: देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालय... दिल्ली में सबसे ज्यादा

यूजीसी ने देश में फर्जी विश्वविद्यालयों के बढ़ते नेटवर्क पर चेतावनी जारी की है।

  • आठ से 12 राज्यों तक फैला फर्जीवाड़े का नेटवर्क
  • उत्तर प्रदेश में चार, केरल, महाराष्ट्र में दो-दो विवि

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

फर्जी विश्वविद्यालयों का नेटवर्क देश में बढ़ता ही जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने देश में फर्जी विश्वविद्यालयों के बढ़ते नेटवर्क पर चेतावनी जारी की है। पिछले दो वर्षों में देश में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ गई है। यूजीसी के अनुसार पहले यह संख्या 20 थी, जो अब बढ़कर 32 हो गई है। दरअसल, देश में शिक्षा माफिया के हौसले किस तरह से बुलंद हैं। इसका अंदाजा फैलते फर्जी विवि से लगाया जा सकता है। जिनकी मौजूदगी दो साल पहले तक सिर्फ आठ राज्यों तक सीमित थी, लेकिन अब यह 12 राज्यों तक पहुंच गई है। वहीं फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या भी पिछले दो सालों में 20 से बढ़कर 32 तक पहुंच गई है। जिन नए राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालयों ने दस्तक दी है, उनमें हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

भूलकर भी न लें प्रवेश

फर्जी विवि के इस फैलते जाल के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने छात्रों और अभिभावकों को ऐसे संस्थानों को लेकर सतर्क किया है। साथ ही कहा है कि वह इन फर्जी विश्वविद्यालयों में भूलकर भी प्रवेश न लें। यूजीसी ने यह निर्देश बेंगलुरु में ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी नाम से संचालित हो रहे फर्जी संस्थान को लेकर जारी किए गए अलर्ट के साथ दिए है।

राजधानी में शिक्षा के नाम पर खिलवाड़

यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 32 फर्जी विश्वविद्यालयों में 12अकेले देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद है कुछ तो यूजीसी से कुछ मीटर की दूरी पर संचालित हो रहे है। मौजूदा समय में जिन 12 राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालय मौजूद है, उनमें दिल्ली में 12, उत्तर प्रदेश में चार, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में दो-दो, जबकि हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय है।

प्रमुख राज्यों में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालय

  • दिल्ली: आल इंडिया इंस्टीट्यू आफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हेल्थ साइंस, कर्मशियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्टसिटी, एडीआर सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फार सेल्फ एम्प्लायमेंट, अध्यात्मिक विश्वविद्यालय, वर्ल्ड पीस आफ यूनाइटेड नेशनल यूनिवर्सिटी, इंस्टीटूयूट आफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, माउंटेन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एवं टेक्नालाजी व नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट सोल्यूशन।
  • पश्चिम बंगाल: इंडियन इंस्टीट्यूट आफ अल्टनेटिव मेडिसन, इंस्टीट्यूट आफ अल्टनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च।
  • उत्तर प्रदेश: गांधी हिंदी विद्यापीठ प्रयाग, महामाया टेक्नीकल विवि नोयडा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी अलीगढ़ और भारतीय शिक्षा परिषद भारत भवन लखनऊ।
  • हरियाणा: मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद।
  • झारखंड: दक्ष यूनिवर्सिटी, रांची।
     
COMMENTS (0)

RELATED POST

UGC  का अलर्ट: देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालय... दिल्ली में सबसे ज्यादा

UGC का अलर्ट: देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालय... दिल्ली में सबसे ज्यादा

फर्जी विश्वविद्यालयों का नेटवर्क देश में बढ़ता ही जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने देश में फर्जी विश्वविद्यालयों के बढ़ते नेटवर्क पर चेतावनी जारी की है। पिछले दो वर्षों में देश में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ गई है। यूजीसी के अनुसार पहले यह संख्या 20 थी, जो अब बढ़कर 32 हो गई है।

Loading...

Feb 20, 202612:06 PM

जेईई मेन: देश के 12 छात्रों ने पाया 100 और एमपी के रिद्धेश 99.99 पर्सेंटाइल

जेईई मेन: देश के 12 छात्रों ने पाया 100 और एमपी के रिद्धेश 99.99 पर्सेंटाइल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे जारी होने के साथ ही एनटीए की ओर से देशभर में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई है। दिल्ली के श्रेयांश मिश्रा ने देशभर में आल इंडिया रैंक 1 पाकर टॉप किया है।

Loading...

Feb 17, 202611:20 AM

पंजाब: सीबीएसई परीक्षा के बीच बम ब्लास्ट की धमकी... बच्चों की छुट्टी

पंजाब: सीबीएसई परीक्षा के बीच बम ब्लास्ट की धमकी... बच्चों की छुट्टी

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से देशभर में शुरू हो गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस वर्ष कुल 43,67,870 परीक्षार्थी इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें कक्षा 10वीं में 25,08,319 और कक्षा 12वीं में 18,59,551 छात्र परीक्षा देंगे।

Loading...

Feb 17, 202610:11 AM

CBSE Class 10 Board Exam 2026: दो बोर्ड परीक्षाओं के नए नियम, पहली परीक्षा देना क्यों है अनिवार्य?

CBSE Class 10 Board Exam 2026: दो बोर्ड परीक्षाओं के नए नियम, पहली परीक्षा देना क्यों है अनिवार्य?

CBSE ने 2026 से 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं के नियम स्पष्ट किए हैं। जानें पहली परीक्षा में शामिल होना क्यों अनिवार्य है और किन छात्रों को दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा।

Loading...

Feb 16, 20263:40 PM