अमेरिकी वायु सेना के एक एफ-35 पायलट को विमान में आई गंभीर खराबी को ठीक करने के लिए इंजीनियरों के साथ हवा में 50 मिनट तक कॉन्फ्रेंस कॉल करने के बाद विमान से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद विमान अलास्का के रनवे पर क्रैश हो गया।

जेट सेंसर को लगा कि विमान जमीन पर लैंड कर चुका है, जिसके बाद जेट बेकाबू हो गया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी वायु सेना के एक एफ-35 पायलट को विमान में आई गंभीर खराबी को ठीक करने के लिए इंजीनियरों के साथ हवा में 50 मिनट तक कॉन्फ्रेंस कॉल करने के बाद विमान से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद विमान अलास्का के रनवे पर क्रैश हो गया। हादसे की वजह थी, जेट के हाइड्रोलिक सिस्टम में बर्फ जम जाना। इस वजह से विमान का लैंडिंग गियर जाम हो गया। पायलट ने उड़ान भरते ही गियर को वापस लेने की कोशिश की, मगर गियर बायीं तरफ अटक गया। जब गियर को दोबारा नीचे करने की कोशिश की, तो वह पूरी तरह जाम हो गया। जेट सेंसर को लगा कि विमान जमीन पर लैंड कर चुका है, जिसके बाद जेट बेकाबू हो गया।
पायलट ने हवा में ही लॉकहीड मार्टिन के पांच इंजीनियरों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल शुरू की। 50 मिनट तक वह खराबी को ठीक करने की जुगत में लगे रहे। इस दौरान पायलट ने दो बार टच एंड गो लैंडिंग की कोशिश की, ताकि आगे वाले जाम गियर को सीधा किया जा सके, मगर दोनों बार सफलता नहीं मिली। आखिरकार, जेट के सेंसर ने गलत संकेत दिए और वह पूरी तरह बेकाबू हो गया। पायलट को जेट छोड़कर पैराशूट से कूदना पड़ा।
हादसे के बाद जेट रनवे पर गिरकर जलने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेट को घूमते हुए और आग के गोले में तब्दील होते देखा जा सकता है। हालांकि पायलट सुरक्षित जमीन पर उतर गया, मगर यह हादसा एफ-35 प्रोग्राम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।
वायुसेना की जांच में पता चला कि जेट के फ्रंट और दाहिने लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक फ्लूइड में एक-तिहाई पानी था, जो -18 डिग्री सेल्सियस की ठंड में जम गया। यह बर्फ ही गियर के जाम होने की वजह बनी। हैरानी की बात यह कि हादसे के नौ दिन बाद उसी बेस पर एक और जेट में हाइड्रोलिक आइसिंग की समस्या आई। हालांकि वह सुरक्षित उतर गया। रिपोर्ट ने साफ कहा कि पायलट और इंजीनियरों की कॉल के दौरान लिए गए फैसले और खतरनाक सामग्री के प्रबंधन में लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह बनी।
लॉकहीड मार्टिन का एफ-35 प्रोग्राम लंबे वक्त से विवादों में है। इसकी ऊंची कीमत और प्रोडक्शन में की गई जल्दबाजी की आलोचना होती रही है। 2021 में एक जेट की कीमत करीब 13.58 करोड़ डॉलर थी, जो 2024 में घटकर 8.1 करोड़ डॉलर हो गई। फिर भी, अमेरिकी सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रोग्राम 2088 तक चलेगा और इसकी कुल लागत 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहक आसानी से नए नियम के तहत 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
ये ड्रोन रुडाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास पहुंचे थे और कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ते रहे।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से 7 छात्रों की मौत। एलजी की हाई-लेवल मीटिंग के बाद सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड।
कोच्चि से अबू धाबी जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को इंजन में खराबी के बाद वापस लौटना पड़ा। जानिए कैसे पायलट ने ओवरवेट विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
उत्तरप्रदेश में कानपुर जिले केस्वरूप नगर क्षेत्र में आज तड़के गैस्ट्रो लीवर अस्पताल के पास एक घर में आग लग गई। घटना के समय सभी गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं और लपटें उठती देखकर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के साथ कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में एक बड़ा हादसा सामने आया है। एक 40 साल पुरानी 5 मंजिला पीजी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के दूसरे दिन भी मलबे को हटाने और राहत-बचाव का काम तेजी से जारी है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। बताया गया कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए 'इक्वल-एरिया' मानचित्र प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत का आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है। जानिए प्रस्ताव की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में विवादित मस्जिद का ढांचा ढहाए जाने के बाद मलबे के नीचे 20 फीट गहरा और 100 साल पुराना प्राचीन कुआं मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सामाजिक न्याय, शिक्षा और कृषि जैसे अहम मंत्रालयों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी।