महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे 20 साल बाद एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आज यानी बुधवार को दोनों भाईयों ने इसका ऐलान किया। गठबंधन को लेकर उद्धव ने कहा कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे। महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं।

ठाकरे बंधु (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों दलों के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे 20 साल बाद एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आज यानी बुधवार को दोनों भाईयों ने इसका ऐलान किया। गठबंधन को लेकर उद्धव ने कहा कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे। महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं। इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। पिछले पांच महीने में यह दूसरा मौका है जब ठाकरे भाईयों ने मंच साझा किया। दरअसल, महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में करारी हार के बाद विपक्षी पार्टियां बीएमसी चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने बीएमसी समेत महाराष्ट्र के कुल 29 नगर निगम चुनावों के लिए हाथ मिला लिया है।
आज हम दोनों भाई एक साथ
ठाकरे बंधु (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों दलों के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। उद्धव ठाकरे ने गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सोच एक है. हमें मराठियों का संघर्ष, उनका बलिदान याद है। उन्होंने कहा कि आज हम दोनों भाई एक साथ हैं। हम एक साथ रहने के लिए साथ आए हैं।
मुंबई का मेयर मराठी ही होगा
उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग हमें तोड़ रहे हैं। इस बार हमें नहीं टूटना है। ऐसा हुआ, तो बलिदान का अपमान होगा। वहीं, राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र, मुंबई किसी भी झगड़े से बड़ा है। आज हम दोनों भाई साथ हैं। सीटों का बंटवारा मायने नहीं रखता। मुंबई का मेयर मराठी ही होगा, वह हमारा ही होगा।
जनता के पैसे की लूट
शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने पर कहा-जनता का कोई काम नहीं हुआ है। जनता के पैसे की लूट हुई है। उन्होंने राजनीति के लिए साथ आने पर उठ रहे सवाल खारिज करते हुए कहा कि राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम है। ये महायुति पूरी झूठी है। प्रियंका ने यह भी कहा कि मेयर हमारा ही होगा, मराठी ही होगा।
बालासाहब का परिवार साथ
सांसद संजय राउत ने कहा-यह बहुत बड़ा दिन है। बालासाहब ठाकरे का पूरा परिवार एकसाथ आ रहा है। परिवार का तो है, लेकिन यह राजनीतिक गठबंधन है। इसका बहुत बड़ा फायदा हमें बीएमसी और अन्य नगर निगम के चुनावों में मिलेगा। बीएमसी उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जीतने जा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।