मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक दंपती ने अपने तीन बच्चों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। इससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। दरअसल, महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
By: Arvind Mishra
Feb 10, 202611:21 AM
मथुरा। स्टार समाचार वेब
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक दंपती ने अपने तीन बच्चों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। इससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। दरअसल, महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्पर पुर की ये घटना है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ जान दे दी। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। सूचना मिलते ही एसएसी और डीआईजी मौके पर पहुंच गए हैं।
दीवार पर लिखा- इच्छा से आत्महत्या
इस परिवार के आत्महत्या के पीछे की आखिर वजह क्या रही, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घर के अंदर परिवार के सभी लोगों की लाशें मिलीं हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।
बच्चों समेत दंपती ने जहर खाकर जान दी
खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे। सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली को मनीष, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज के शव सुबह घर के अंदर पड़े मिले। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांचों के जहर खाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। मनीष के घर के बगल में ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। पिता का देहांत कुछ दिन पहले हो गया था।