पन्ना जिले में बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा की आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस को वीडियो, सुसाइड नोट और चैट मिले हैं, जिनके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जबलपुर के आधारताल में पत्नी नेहा की हत्या के बाद फरार आरोपी पति मयंक सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मयंक का शव जीसीएफ के खाली क्वार्टर में मिला है। जानिए क्या था पूरा विवाद।
मऊगंज जिले की एक मेधावी छात्रा की आत्महत्या के बाद परिवार ने परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं को जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद एनएसयूआई ने आर्थिक सहायता देकर मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग उठाई।
MP के शहडोल (Shahdol) में दिल दहलाने वाला मामला। हिरवार गांव में मां अनीता सिंह ने अपनी 3 बेटियों को कीटनाशक देकर खुद भी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्वालियर के मुरार में 23 वर्षीय नवविवाहिता सोनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने मोबाइल रिचार्ज के विवाद को वजह बताया है, जबकि मायके पक्ष ने दहेज में बाइक मांगने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस जांच जारी है।
सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में पति, सास और ननद पर दहेज मांगकर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के आरोप सही पाए गए।
भोपाल के ऐशबाग में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दो युवक सोशल मीडिया से फोटो चुराकर AI टूल्स से अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल के कटारा हिल्स में एक रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और चरित्र हनन के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल के बैरागढ़ में 41 वर्षीय व्यापारी उमेश कुमार खत्री ने सुसाइड कर लिया। 2016 में पत्नी से तलाक और बच्चों से दूरी के कारण मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।





















