पन्ना जिले में बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा की आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस को वीडियो, सुसाइड नोट और चैट मिले हैं, जिनके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र में बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा 22 वर्ष की आत्महत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा ने कथित तौर पर एक युवक की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। मौत से पहले उसने एक भावुक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार, सृष्टि मिश्रा ने हाल ही में शासकीय महाविद्यालय अजयगढ़ से बीएससी फाइनल ईयर की परीक्षा में टॉप किया था। रिजल्ट आने के अगले ही दिन उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अजयगढ़ से पन्ना जिला अस्पताल और फिर रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृत्यु से पहले बनाए गए वीडियो में सृष्टि रोते हुए कहती नजर आ रही है कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था और वीडियो वायरल करने की धमकियां दी जा रही थीं। उसने वीडियो में बड़कू ठाकुर उर्फ धीरेंद्र सिंह और उसके पिता चंद्रभान सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई है।
मामले में पुलिस को छात्रा के मोबाइल से वीडियो, सुसाइड नोट और व्हाट्सएप चैट मिली हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए हैं। इसके आधार पर आरोपी बड़कू ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। छात्रा के पिता सुरेश कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद वह धमकियां देता रहा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। परिवार का कहना है कि सृष्टि की सफलता का जश्न मनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। इधर, मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध सभी डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण की गहन विवेचना की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह