सिंगरौली के बैढ़न एसबी कार्यालय में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में गृह जिले के पास तबादला नहीं होने से अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
बैढ़न स्थित स्पेशल ब्रांच एसबी कार्यालय में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राकेश गंगले 35 ने रविवार रात कार्यालय के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि राकेश गंगले मूल रूप से खरगोन जिले के रहने वाले थे और पिछले कुछ वर्षों से सिंगरौली में पदस्थ थे। रविवार रात उन्होंने एसबी शाखा के कार्यालय कक्ष में चादर के सहारे पंखे से लटककर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
सुसाइड नोट में ट्रांसफर का दर्द
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें राकेश गंगले ने पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। नोट में उन्होंने लिखा कि सिंगरौली से खरगोन की दूरी करीब एक हजार किलोमीटर है। परिवार से लंबे समय तक दूर रहने के कारण वह अपने गृह जिले खरगोन अथवा आसपास के जिले में स्थानांतरण चाहते थे। बताया गया कि स्थानांतरण के लिए उन्होंने कई बार पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी।
अधिकारियों पर लगाया है आरोप
सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि उनके आवेदन और समस्या को अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसी परेशानी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। सीएसपी ललित बैरागी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। तहसीलदार की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। मृतक के परिजन अभी सिंगरौली नहीं पहुंचे हैं और उनके देर शाम तक पहुंचने की संभावना है।

सीधी के गोपद बनास तहसील में 69 हल्का पटवारियों से जुड़ी 221 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर लंबित हैं। शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के बैढ़न एसबी कार्यालय में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में गृह जिले के पास तबादला नहीं होने से अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
देवेन्द्रनगर के बड़ागांव में मिढ़ासन नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश में जलस्तर बढ़ने से स्कूल, स्वास्थ्य और जरूरी काम प्रभावित होते हैं, ग्रामीणों ने पुल की मांग की।
स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे चेकिंग के दौरान चित्रकूट आरपीएफ ने बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपए नकद बरामद किए। सतना निवासी यात्री रकम के दस्तावेज नहीं दिखा सका, मामला आयकर विभाग को सौंपा।
एमपी-यूपी सीमा के जंगलों में संदिग्ध असलहाधारियों की गतिविधियों की सूचना से पुलिस अलर्ट हुई। सतना पुलिस ने ग्रामीणों, चरवाहों और किसानों से जानकारी जुटाकर जंगलों में सर्चिंग की और संदिग्धों की तलाश तेज की।
सतना-पन्ना मार्ग पर सोहावल मोड़ के पास पुराना रास्ता बंद होने से तीन गांवों की करीब 1500 आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सुरक्षित आवागमन और स्थायी वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई।
मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। शिक्षक शिक्षा पोर्टल 3.0 पर रोज हाजिरी अपडेट करेंगे, जिससे कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की निगरानी आसान होगी।
सतना जिला अस्पताल में प्रसव के बाद 32 वर्षीय प्रसूता की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों और स्टाफ पर जांच की मांग की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी मिली है। मप्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा देने के लिए बैठक में भोपाल-विदिशा मार्ग को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
केंद्र सरकार में मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का वर्चस्व और मजबूत हुआ है। देर रात केंद्र में नौकरशाही में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सरकार ने 1993 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को देश का नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह